फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Neighbors beat my mother calling her witch girl started crying at police station FIR against three people

UP: 'मेरी मां को डायन कहकर पीटते हैं...', थाने में रोने लगी आठवीं की छात्रा, 15 किमी का सफर तय कर पहुंची; FIR

Wed, 02 Jul 2025 10:28 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 02 Jul 2025 10:28 PM IST
सार

यूपी के सोनभद्र में डायन कहकर मारने-पीटने का मामला सुन पुलिस भी सन्न रह गई। 13 वर्षीय किशोरी मां को न्याय दिलाने के लिए 15 किलोमीटर का सफर तय कर दुद्धी कोतवाली पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन
Neighbors beat my mother calling her witch girl started crying at police station FIR against three people
मामले की जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र के दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में महिला को डायन कहकर पीटने का मामला सामने आया है। मां के साथ अन्याय से आहत आठवीं की छात्रा ने थाने पहुंचकर यह मामला बताया तो पुलिस भी सन्न रह गई। करीब 15 किमी दूर से छात्रा शिकायत लेकर अकेले थाने पर पहुंची थी। छात्रा की तहरीर पर सास-बहू समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन


दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के बरहपान निवासी किशोरी (13) ने बताया कि पिता रोजगार के सिलसिले में बाहर रहते हैं। घर पर वह अपनी मां और छोटी बहन के साथ रहती है। पड़ोस में रहने वाली देवंती देवी और उसकी सास शकुंती देवी अक्सर उसकी मां से विवाद करती रहती हैं।
विज्ञापन


मंगलवार की सुबह दोनों मां को डायन कहते हुए सास-बहू उनकी पिटाई करने लगे। उनके साथ पड़ोस में रहने वाला सोनू भी था। तीनों ने लात-घूसे से मां की बुरी तरह पिटाई की। जब वह अपनी बहन के साथ मां को बचाने पहुंची तो विपक्षियों ने उनकी भी पिटाई की।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर

आए दिन इस तरह की घटना से परिवार भयभीत है। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि किशोरी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है।
 

किशोरी ने मंगलवार की देर शाम दुद्धी थाने पर आकर तहरीर दी थी कि उसकी मां को डायन कहते हुए विपक्षियों ने मारपीट की। इस सूचना के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। कोतवाली पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। - त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी, एएसपी।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed