फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Negligence found in drain cleaning, contractor fined Rs 50,000

Varanasi News: नाला सफाई में मिली लापरवाही, ठेकेदार पर 50 हजार जुर्माना

Mon, 08 Jun 2026 01:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Negligence found in drain cleaning, contractor fined Rs 50,000
वाराणसी। नाला सफाई कार्य का निरीक्षण रविवार को मेयर अशोक कुमार तिवारी और नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने किया। ट्रॉमा सेंटर से सनबीम स्कूल तक चल रहे नाला सफाई कार्य की गुणवत्ता खराब मिलने पर नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने कड़ा रुख अपनाते हुए संबंधित ठेकेदार पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। निर्देश दिए कि समय से गुणवत्ता पूर्ण तरीके से नाले की सफाई पूरी कराएं।
विज्ञापन

इसके अलावा जगतगंज वार्ड के तहत मरी माई मंदिर पुलिया, रनिया महल और चौकाघाट तक के नाला सफाई कार्यों का भी निरीक्षण किया। इसके बाद नगर आयुक्त ने भगवानपुर, गोवर्धन, सुसुवाही और करौंदी क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान भगवानपुर वार्ड में सड़क पर अतिक्रमण पाया गया, जिसे तत्काल हटाने के लिए संबंधित जोनल अधिकारी को उन्होंने निर्देश दिए। मेयर व नगर आयुक्त का स्पष्ट कहना है कि बरसात में जलभराव की समस्या न हो, इसके लिए निरीक्षण का यह सिलसिला जारी रहेगा। 15 जून तक सफाई कराने का अंतिम लक्ष्य दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed