फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Neetu got first place in the competition with Rang Kala of Developed India

Varanasi News: विकसित भारत के रंग कला के संग प्रतियाेगिता में नीतू को पहला स्थान

Mon, 09 Mar 2026 02:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Neetu got first place in the competition with Rang Kala of Developed India
संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार की ओर से आयोजित राष्ट्रीय स्तर की चित्रकला प्रतियोगिता विकसित भारत के रंग कला के संग की प्रोफेशनल कैटेगरी में कलाकार नीतू वर्मा को प्रथम स्थान मिला। इस उपलब्धि के लिए उन्हें एक लाख रुपये का पुरस्कार दिया गया। यह प्रतियोगिता देशभर के कलाकारों के लिए आयोजित की गई थी। इसमें प्रयागराज में आयोजित समारोह में नीतू वर्मा को यह सम्मान मिला। नीतू वर्मा ने बताया कि उनकी प्रारंभिक शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर एवं बापू इंटर कॉलेज मऊ से हुई। इसके बाद उन्होंने अपनी यूजी और पीजी की शिक्षा बीएचयू से ली। वर्तमान में वह वाराणसी स्थित बिपिन बिहारी चक्रवर्ती कन्या विद्यालय में कला की सहायक अध्यापिका के रूप में कार्यरत हैं। नीतू ने इस उपलब्धि का श्रेय कला गुरु डॉ. सुनील विश्वकर्मा और डॉ. बच्चा बाबू वर्मा को दिया। इस उपलब्धि के कारण कला जगत और स्थानीय कला समाज में खुशी का माहौल है और सभी ने उन्हें मिलकर बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed