Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   NEET Watches shirts buttons and shoes are banned 24 thousand candidates reached 48 centers in varanasi

NEET : घड़ी, बड़ी बटन वाली शर्ट और जूते पर भी पाबंदी, 48 केंद्रों पर 24 हजार परीक्षार्थी पहुंचे; पुलिस तैनात

Sun, 04 May 2025 01:44 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 04 May 2025 01:44 PM IST
सार

नीट यूजी की परीक्षा देने पहुंचे परीक्षार्थियों की गहनता से जांच की गई। लड़कियों के आर्नामेंट्स उतरा लिए गए। लड़कों के बालों को भी चेक किया गया। प्रतिबंधित सामानों को गेट के बाहर ही रखवा दिया गया था।

विज्ञापन
NEET Watches shirts buttons and shoes are banned 24 thousand candidates reached 48 centers in varanasi
राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

NEET UG 2025: राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) यूजी 2025 के सफल और निष्पक्ष आयोजन के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। रविवार को होने वाली परीक्षा के लिए जिले में 48 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 24,126 परीक्षार्थी किस्मत आजमाएंगे। परीक्षा दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक होगी। 

विज्ञापन


परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखने के कड़े इंतजाम किए गए हैं। हर परीक्षा केंद्र पर दो महिला और तीन पुरुष कांस्टेबल की तैनाती की गई है। एक मजिस्ट्रेट को भी नियुक्त किया गया है, जो परीक्षा की निगरानी करेंगे। 
विज्ञापन


परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों को नंगे पांव ही प्रवेश दिया जाएगा। जूते और बेल्ट पहनकर आने वाले को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। सुरक्षाकर्मियों की ओर से गहन तलाशी ली जाएगी। महिला परीक्षार्थियों को कान की बाली, हाथ के कंगन अन्य आभूषण उतारने होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

प्रशासन ने दिखाई सख्ती

स्मार्ट वाच या इलेक्ट्रॉनिक उपकरण हॉल के बाहर ही रखने होंगे। उप जिलाधिकारी (नगर) ने बताया कि प्राथमिकता है कि नीट परीक्षा शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से हो। पुलिस बल और मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न हो। 

केंद्रों के आसपास साइबर कैफे, स्टेशनरी, फोटो कॉपी की दुकानें बंद रहेंगी। साथ ही केंद्रों के आसपास किसी भी अनधिकृत व्यक्ति के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। सुरक्षा के दृष्टिकोण से केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसकी कंट्रोल रूम से निगरानी की जाएगी।

परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड और एक वैध फोटो पहचान पत्र लेकर आना होगा। इसके बिना परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त, परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम एक घंटा पहले केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी गई है ताकि अंतिम समय की हड़बड़ी से बचा जा सके।

पहली बार तीन स्तरीय सुरक्षा घेरे में होगी परीक्षा 
पहली बार नीट यूजी 2025 की परीक्षा तीन स्तर के सुरक्षा घेरे में होगी। बाहरी घेरा जिला मैजिस्ट्रेट की टीम, दूसरा राज्यस्तरीय (पुलिस व राज्य) टीम और तीसरा (परीक्षा केंद्र के अंदर) घेरा केंद्र सरकार की विशेष सुरक्षा टीम का रहेगा। स्नातक मेडिकल दाखिले की नीट यूजी 2025 की परीक्षा को गड़बड़ी से बचाने और शुचिता बनाए रखने के लिए शनिवार को पहली बार 5468 केंद्रों की मॉक ड्रिल से तैयारियों को परखा गया। 

करीब 93 फीसदी केंद्र सरकारी स्कूलों व कॉलेजों में बने हैं। खास बात है कि नीट यूजी 2025 की परीक्षा से अब यदि कोई उम्मीदवार परीक्षा से पहले, परीक्षा के दौरान या बाद में अनुचित साधनों का उपयोग करने पर उसे तीन साल के लिए एनटीए की किसी भी परीक्षा में शामिल होने पर प्रतिबंध लग जाएगा। 

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ सूत्रों के मुताबिक, नीट यूजी 2025 की रविवार को आयोजित होने वाली परीक्षा में 22.76 लाख छात्रों ने पंजीकरण किया है। केंद्रीय गृहमंत्रालय, राज्यों और जिला मैजिस्ट्रेट के साथ मिलकर पहली बार शनिवार को सभी केंद्रों पर मॉक ड्रिल से तैयारियों को परखा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed