फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   NEET solver gang master mind PK remain in varanasi police custody for seven days many secrets revealed in interrogation

नीट फर्जीवाड़ा: 7 दिन तक पुलिस कस्टडी में रहेगा सॉल्वर गैंग का मास्टरमाइंड पीके, पूछताछ में उगलेगा कई राज

Sat, 20 Nov 2021 09:10 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 20 Nov 2021 09:10 PM IST
सार

नीट में सॉल्वर गैंग के जरिए प्रवेश परीक्षा पास कराने के गिरोह के मास्टमाइंड पीके उर्फ निलेश को पुलिस सात दिन की कस्टडी रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। कोर्ट से पीके की कस्टडी रिमांड मंजूर हो गई है। 

विज्ञापन
NEET solver gang master mind PK remain in varanasi police custody for seven  days many secrets revealed in interrogation
लाल घेरे में नीट सॉल्वर गैंग का मास्टरमाइंड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नीट सॉल्वर गैंग का मास्टरमाइंड नीलेश कुमार उर्फ पीके सात दिन तक कमिश्नरेट पुलिस के कस्टडी में रहेगा। शनिवार को कोर्ट से कस्टडी रिमांड मंजूर हो गई। अब सात दिन तक पुलिस पीके से उसके राज उगलवाएगी। पूछताछ के लिए पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने एडीसीपी वरुणा प्रबल प्रताप सिंह और एसीपी सारनाथ ज्ञान प्रकाश राय के नेतृत्व में एक टीम गठित की है।

विज्ञापन


पटना के पाटलिपुत्र निवासी नीलेश कुमार उर्फ पीके और उसके बहनोई पटना सचिवालय के लिपिक रितेश कुमार को सारनाथ और क्राइम ब्रांच की टीम ने गुरुवार को गिरफ्तार किया था। एक लाख के इनामी पीके को कस्टडी रिमांड पर लेने के लिए पुलिस ने कोर्ट में आवेदन किया था।
विज्ञापन


पीके से पूछताछ के लिए सवाल तैयार
पीके से पूछताछ के लिए गठित टीम ने कई सवाल तैयार किए हैं। अब तक कितनी परीक्षाओं में सॉल्वर बैठा चुका है और कितने लोग गैंग में शामिल होकर इस तरह के कृत्य कर रहे हैं। किन-किन शहरों में सॉल्वर और सदस्य रह रहे हैं, पहली बार कौन सी परीक्षा में सॉल्वर बैठाया, जालसाजी से कितनी संपत्ति अर्जित की आदि कई सवाल पीके से पूछे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस उसके मोबाइल को भी कब्जे में लेकर जांच करेगी। दो से तीन मोबाइल रखने वाले पीके की चिकित्सक बहन से भी जल्द ही पुलिस पूछताछ कर सकती है। 2019 में एमबीबीएस पास कर छपरा के सारण स्थित पीएचसी में संविदा पर चिकित्सक बहन प्रिया के शैक्षणिक दस्तावेज की भी जांच की जाएगी।

कई सफेदपोश भी जांच के दायरे में

अब तक की पूछताछ में नीलेश कुमार उर्फ पीके और बहनोई रितेश ने कमिश्नरेट पुलिस के समक्ष कई राज उगले हैं। पुलिस के मुताबिक पीके से पूछताछ में कई अहम जानकारियां मिली हैं। पुलिस ने गैंग में शामिल और भी लोगों के गिरेहबान तक पहुंचने की कोशिश शुरू कर दी है। प्र

तियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले सैकड़ों छात्र-छात्राओं और कोचिंग के शिक्षकों से पीके जुड़ा है। पटना में रहने वाले एक बड़े नेता का भी नाम पीके ने लिया है, हालांकि पुलिस पुख्ता जानकारी जुटाकर ही अन्य आरोपियों पर हाथ डालने की तैयारी कर रही है। पीके के बहनोई पटना सचिवालय के लिपिक रितेश ने भी कई बड़े अफसरों का नाम लिया है।
पढ़ेंः शादी से पहले दूल्हा गायब, परिजनों ने किया हाईवे जाम, पुलिस ने दिया आश्वासन तो माने लोग

पांच आरोपियों की तलाश में पुलिस

NEET solver gang master mind PK remain in varanasi police custody for seven  days many secrets revealed in interrogation
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी ओसामा शाहिद - फोटो : अमर उजाला
वहीं सारनाथ थाने में दर्ज धोखाधड़ी के मुकदमे में वांछित पांच अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें दबिश दे रही हैं। इसमें लखनऊ कैसरबाग निवासी डॉ. अफरोज और त्रिपुरा के रहने वाले मृत्युंजय देवनाथ पर पुलिस ने 20-20 हजार का इनाम भी घोषित किया है।  

फरार आरोपियों में आशुतोष, दिव्य ज्योति और हामिद रजा शामिल हैं। हालांकि पुलिस अब पीके और रितेश से पूछताछ के आधार पर गैंग में शामिल अन्य पर मुकदमा दर्ज करने वाली है। इसमें पटना और त्रिपुरा के रहने वाले गिरफ्तार किए जा सकते हैं। गुरुवार शाम सारनाथ पुलिस और क्राइम ब्रांच ने रिंग रोड फ्लाईओवर के पास से पीके और उसके बहनोई रितेश को गिरफ्तार किया था।

पीके के आगे-पीछे दौड़ते थे सफेदपोश

अब तक की तफ्तीश में यही सामने आया कि पिछले पांच-छह साल से पीके उर्फ नीलेश कुमार गैंग बनाकर मेडिकल और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में साल्वर बैठाकर जालसाजी कर रहा है। 30 से 50 लाख रुपये लेकर प्रति अभ्यर्थी को मेडिकल कालेज में दाखिला दिलाता था।

यही वजह रहा कि उसके आगे पीछे बड़े-बड़े सफेदपोश, दवा कारोबारी, चिकित्सक और शिक्षण संस्थाओं के संचालक दौड़ते रहते थे। खुद को चिकित्सक बताते हुए उसने सभी को यह विश्वास दिलाया था कि मेडिकल कालेज में प्रवेश दिलाना चुटकियों का खेल है। छह साल में पीके ने करोड़ों की दौलत कमाई।

ओसामा शाहिद की गर्लफ्रेंड भी रडार पर

जिला जेल चौकाघाट में बंद केजीएमयू के एमबीबीएस  फाइनल ईयर के छात्र  ओसामा शाहिद की गर्लफ्रेंड को भी पुलिस ने रडार पर रखा है। पुलिस को भनक लगी है कि उसकी गर्लफ्रेंड भी गैंग के बारे में सब कुछ जानती थी। हालांकि इस बारे में पुलिस अभी कोई पुष्टि नहीं कर रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed