फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Need to adopt cow based organic farming

Varanasi News: गो आधारित जैविक खेती को अपनाने की जरूरत

Fri, 06 Jan 2023 07:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jan 2023 07:30 AM IST
विज्ञापन
Need to adopt cow based organic farming
चौबेपुर। खेती में बढ़ते रसायनिक उर्वरकों व कीटनाशकों के प्रयोग से मानव जीवन के सामने गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है। इसके दुष्परिणाम भी सामने आने लगे हैं। ऐसे में अब गो आधारित जैविक खेती को अपनाने की जरूरत है। यह बातें कृषि वैज्ञानिकों ने बृहस्पतिवार को मुनारी गांव में कृषि विभाग की ओर से आयोजित जैविक किसान मेले में कहीं।
विज्ञापन

कृषि वैज्ञानिक डॉ. राहुल सिंह ने किसानों को जैविक पोषण वाटिका बनाने की सलाह दी। कृषि वैज्ञानिक डॉ. श्रीप्रकाश सिंह ने फसलों को झुलसा रोग से बचाने के उपाय सुझाए। सहायक विकास अधिकारी कृषि कैलाश मौर्या ने कृषि विभाग की योजनाओं पर चर्चा की। इस मौके पर नमामि गंगे योजना के प्रोजेक्ट हेड स्वामी शरण कुशवाहा, देवमणि त्रिपाठी, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह, भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी श्रीनिकेतन मिश्रा आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रगतिशील किसान श्यामजी पांडेय ने की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed