फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Need for multidisciplinary research on social issues

Varanasi News: सामाजिक विषयों पर बहुविषयक अनुसंधान की जरूरत

Sat, 19 Aug 2023 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Aug 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
Need for multidisciplinary research on social issues
बीएचयू के कुलपति प्रो. सुधीर कुमार जैन ने शनिवार को चिकित्सा विज्ञान संस्थान के शिक्षकों के साथ संवाद किया। केएन उडुप्पा सभागार में सामाजिक, जन सरोकार पर बहुविषयक अनुसंधान के लिए आगे आने का आह्वान किया। कहा कि चिकित्सा व स्वास्थ्य सेवाओं के उन्नयन की दिशा में बीएचयू लगातार प्रयास कर रहा है। इसमें धन और संसाधनों की कमी किसी कीमत पर नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन

संवाद में संकाय सदस्यों ने विभिन्न विषयों पर खुलकर कुलपति के सामने अपने विचार रखे। कुलपति ने कहा कि किसी भी संस्थान की क्षमता व प्रदर्शन का मूल्यांकन सदस्यों की योग्यता और संसाधनों पर निर्भर करता है। सर सुंदरलाल चिकित्सालय और ट्रामा सेंटर विश्वविद्यालय की छवि निर्माण में अहम भूमिका निभा रहा है। कुलपति ने स्वास्थ्य व चिकित्सा सेवाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में चिकित्सकों, शिक्षकों और स्वास्थ्य कर्मियों की सराहना की। कहा कि सदस्यों के प्रयासों का ही परिणाम है कि आईएमएस की गिनती देश के शीर्ष संस्थानों में होती है।
विज्ञापन

कुलपति ने सुझाव दिया कि आईएमएस के सदस्य बीमारियों के बारे में आम जनता को लाभान्वित करें। विद्यार्थियों में खेल गतिविधियों के प्रोत्साहन और फिजिकल फिटनेस को बढ़ावा देने की जरूरत है। संकाय सदस्यों ने विभागों में स्थान, कक्षाओं, छात्रावासों की कमी, खाली पदों, विशेष पाठ्यक्रमों के लिए चुनौतियों की चर्चा की। कुलपति ने सभी के निस्तारण की बात कही। यह भी कहा कि नए छात्रावासों के निर्माण की दिशा में जल्द ही सकारात्मक प्रगति देखने को मिलेगी। कुलपति ने नियमित रूप से संवाद करने का आह्वान किया। इस दौरान कुलगुरू प्रो. वीके शुक्ल, आईएमएस बीएचयू के निदेशक प्रो. एसके सिंह, ट्रॉमा सेंटर प्रभारी प्रो. सौरभ सिंह, डीन रिसर्च प्रो. अशोक चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed