फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   NDRF rescues 20 passengers from boat stranded in Ganga in Varanasi

वाराणसी में टला बड़ा हादसा: गंगा में अचानक तेज धारा के बीच फंसे नाव सवार 20 पर्यटक, एनडीआरएफ की टीम ने बचाया

Wed, 29 Oct 2025 03:02 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 29 Oct 2025 03:02 PM IST
सार

Varanasi News: काशी भ्रमण के लिए आए 20 पर्यटक बुधवार दोपहर में अचानक गंगा की लहरों के बीच फंस गए। नाविक के काफी प्रयास के बाद भी नाव नदी में रुकी रही। जिसके बाद एनडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर सभी को बचाया। 

विज्ञापन
NDRF rescues 20 passengers from boat stranded in Ganga in Varanasi
यात्रियों को सुरक्षित निकालती एनडीआरएफ की टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के ललिता घाट के सामने गंगा में एक नाव अचानक तेज धारा में फंस गई। जिससे नाव में बैठे 20 पर्यटकों में अफरातफरी मच गई। इस दौरान सभी यात्री शोर मचाने लगे। तभी वहां से गुजर रही एनडीआरएफ की टीम ने तत्काल तत्परता दिखाते हुए सभी यात्रियों को दूसरे नाव में शिफ्ट किया। 

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
घटना बुधवार की दोपहर 1 बजे की है। जब 20 की संख्या में पर्यटक गंगा में नाव से भ्रमण कर रहे थे। सभी पर्यटक अलग- अलग राज्यों के हैं, जो वाराणसी भ्रमण पर आए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अचानक तेज हवा और नदी की तेज धारा के कारण नाव का संतुलन बिगड़ गया और नाव बीच धारा में अनियंत्रित होकर रुक गई। नाविक के काफी प्रयास के बावजूद नाव आगे नहीं बढ़ सकी, जिससे उसमें बैठे यात्रियों में दहशत फैल गई। कई लोगों ने सहायता के लिए हाथ हिलाकर और शोर मचाकर मदद की गुहार लगाई।
विज्ञापन




इस दौरान गंगा में नियमित गश्त पर मौजूद एनडीआरएफ की टीम ने स्थिति को भांप लिया। टीम ने तत्परता दिखाते हुए बचाव अभियान की शुरुआत की। प्रशिक्षित गोताखोरों और बचावकर्मियों ने दो मोटर बोटों की मदद से कुछ ही समय में सभी 20 सैलानियों को सुरक्षित निकालकर ललिता घाट तक पहुंचाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed