बाढ़ राहत में जुटे एनडीआरएफ जवानों पर हमला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोपहर करीब एक बजे पीएसी के जवानों का राहत सामग्री बांटने के दौरान ही छित्तूपुर के लोगों से विवाद हुआ था। पर्याप्त राहत सामग्री न बांटने को लेकर ही विवाद था। पीएसी वाले डांटते-फटकारते वहां से चले गए। इसके कुछ देर बाद ही एनडीआरएफ की टीम वहां पहुंची। बोट पर एनडीआरएफ के तीन जवान और लंका थाने का सिपाही राहुल था। बातचीत के दौरान ही शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति ने राहुल और एक जवान पर डंडा चला दिया।
बात बिगड़ गई ओर गांव वालों ने जवानों पर हमला बोल दिया। जवानों को पीटने के साथ ही उनकी नाव से राहत सामग्री लूट ली गई। सूचना के बाद पुलिस पहुंची तो गांव वाले भाग गए। बाद में तीनों जवानों का ट्रामा सेंटर में इलाज कराया गया। जांच के लिए मौके पर सीओ भेलूपुर राजेश श्रीवास्तव पहुंचे थे। उनका कहना है कि आरोपियों को चिह्नित कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।