फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Nazneen became a devotee of Rama precedent humanity

राम भक्त नाजनीन बनीं इंसानियत की नजीर

Sat, 16 Apr 2016 02:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Sat, 16 Apr 2016 02:10 AM IST
विज्ञापन
बुर्कानशीं बाला, हाथ में आरती की थाली और जुबां पर भगवान श्रीराम की आरती...। शु्कवार को हुकुलगंज स्थित विशाल भारत संस्थान परिसर में भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव नाजनीन अंसारी ने 50 से अधिक मुस्लिम ख्बातीन संग पूरी अकीदत के साथ मनाया। आरती में संग उनके साथ वे मुस्लिम महिलाएं थीं, जो समझ चुकी हैं कि किसी भी धर्म की इज्जत करना ही हमारा असल मजहब है।
विज्ञापन


बता दें कि साल 2006 में जब संकट मोचन मंदिर में बम ब्लास्ट हुआ था, उस वक्त कुछ मुस्लिम महिलाओं के साथ बिना किसी खौफ के नाजनीन ने वहां जाकर हनुमान चालीसा का पाठ किया था। कोशिश थी कि धर्म के नाम होने वाली ऐसी घटनाओं को अंजाम देने वालों को आईना दिखा सकें। 
विज्ञापन


धीरी-धीरे उनका हौसला बढ़ा और हनुमान चालीसा का उर्दू में अनुवाद किया। मुस्लिम महिला फाउंडेशन नाम से संस्था बना ली और अपनी कौम की महिलाओं को एकजुट करने लगीं। दुर्गा चालीसा का उर्दू में अनुवाद किया। श्रीराम आरती लिखी। इस वक्त रामचरित मानस का अनुवाद कर रही हैं। नाजनीन को शुरुआत में जिल्लत भी झेलनी पड़ी और फतवे भी जारी हुए। मुस्लिम कट्टरपंथियों ने डराया, धमकाया भी। आतंकी सरगना हाफिज सईद ने भी धमकी दी लेकिन हौसला डिगा नहीं। इसी साल 22 फरवरी को राष्ट्रपति ने उन्हें सम्मानित किया । बतौर सम्मान उन्हें हनुमान चालीसा फेम का तमगा मिला। आजकल वह मुस्लिम महिलाओं की तालीम, तरक्की और तलाक जैसे मुद्दों पर काम कर रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed