फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Nazneen ansari get Death threat by social media

भगवान राम की आरती उतारने वाली मुस्लिम महिला को मिल रहीं धमकियां, Z+ श्रेणी सुरक्षा की मांग

Tue, 24 Oct 2017 01:14 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Tue, 24 Oct 2017 01:14 PM IST
विज्ञापन
Nazneen ansari get Death threat by social media
मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की बैठक में नाजनीन अंसारी - फोटो : अमर उजाला
गवान श्रीराम की आरती उतारने वाली मुस्लिम महिला फाउंडेशन की सदर नाजनीन अंसारी को सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार धमकियां मिल रहीं हैं। सोमवार को हुकुलगंज में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की बैठक में इस पर चिंता जताते हुए नाजनीन को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की गई।
विज्ञापन


साथ ही नाजनीन के खिलाफ फतवा जारी करने वाले दारुल उलूम देवबंद के मौलाना मुफ्ती अरशद फारुकी को कानूनी नोटिस भेजने के का फैसला किया गया।  बैठक में मंच के राष्ट्रीय सेवा प्रमुख डॉ. राजीव श्रीवास्तव ने सवाल उठाया कि मुफ्ती को यह अधिकार किसने दिया कि वो किसी को इस्लाम में दाखिल करें या खारिज।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हिंदू-मुस्लिम एकता, भाईचारा और मोहब्बत का पैगाम देने वाली नाजनीन के खिलाफ फतवा जारी करने वाले सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ना चाहते हैं।

इस दौरान सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता अशोक सहगल और हाईकोर्ट अधिवक्ता आत्म प्रकाश सिंह ने कहा कि मौलाना को नोटिस भेजा जाएगा।
बैठक में काशी प्रांत के सेवा प्रमुख पूर्णेंदु उपाध्याय, पत्रकार मेराजुद्दीन और नवनीत पांडेय को फैक्ट फाइंडिंग कमेटी का सदस्य नियुक्ति कर जांच कराने का निर्णय लिया गया। यह भी तय हुआ कि मंच की ओर से हर साल श्रीराम की आरती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाजनीन अंसारी के समर्थन में आईं कई सामाजिक संस्थाएं

Nazneen ansari get Death threat by social media
नाजनीन अंसारी ने कहा- फतवा देने वाले के खिलाफ दर्ज कराएंगी मुकदमा - फोटो : अमर उजाला


भगवान श्रीराम की आरती उतारने पर  नाजनीन अंसारी समेत अन्य मुस्लिम महिलाओं को इस्लाम से खारिज करने के दारुल उलूम देवबंद के फरमान से सामाजिक संगठनों में उबाल आ गया है।

 रविवार को कई संगठनों के पदाधिकारियों ने अपना समर्थन देने का एलान किया।  बनारस की 18 सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों ने हुकुलगंज स्थित विशाल भारत संस्थान के कार्यालय में बैठक कर मुस्लिम महिलाओं को समर्थन देने का प्रस्ताव पारित किया।

साथ ही सांप्रदायिक एकता के लिए नाजनीन अंसारी द्वारा किए जा रहे कार्यों को जारी रखने में उनका साथ देने की बात कही। 

यह भी तय हुआ कि देवबंद के मौलाना के खिलाफ पुलिस से शिकायत की जाएगी। विशाल भारत संस्थान के डॉ. राजीव श्रीवास्तव ने कहा कि खुदा के अलावा किसी को अधिकार नहीं कि वह किसी को किसी भी धर्म से खारिज करे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed