फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Navriya is in the middle of our stream, please cross it, Ganga ji...

Varanasi News: हमरी धारा बीच नवरिया, पार लगाय दा हो गंगा जी...

Wed, 27 Dec 2023 01:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Dec 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
Navriya is in the middle of our stream, please cross it, Ganga ji...
वाराणसी। काशी-तमिल संगमम के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की नौवीं संध्या पर मंगलवार को काशी और तमिलनाडु के नौ सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। दोनों राज्यों के शास्त्रीय गायन, लोकनृत्य और वादन की प्रस्तुतियां हुईं।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय बिरहा गायक मन्नू यादव ने हारमोनियम और ढोलक पर देसी स्टाइल में नमामि गंगा से बिरहा की शुरुआत की। ‘हमरी धारा बीच नवरिया, पार लगाय दा हो गंगा जी...’ गाकर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने किसानों और वीर रस के गाने भी गाए। इसके अलावा ओयलाट्टम, उरुमी, नैयांडिमेलम की प्रस्तुतियां भी शानदार रहीं। पंबई, काई सिलांबटम, कवाडिअट्टम में भी तमिल कलाकारों ने कई तरह के हैरतअंगेज करतब दिखाए। मन्नू यादव ने भी बिरहा से सांस्कृतिक संध्या सजाई। डांस मास्टर ए माधवर्मन ने भरतनाट्यम, रिचा पांडेय व उनकी टीम ने कथक, एस जयती व उनकी टीम ने थपट्टम की प्रस्तुति दी। संयोजन प्रो. सुरेश शर्मा और संचालन ललिता शर्मा ने किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद तमिल मेहमानों ने क्रूज पर सवार होकर दशाश्वमेधा घाट की गंगा आरती देखी। वहीं, तमिलनाडु से किसानों और कारीगरों के पांचवें दल नर्मदा समूह ने हनुमान घाट स्थित सुब्रह्मण्यम भारती के घर का भ्रमण किया। वहां उनके परिवार के सदस्यों से मुलाकात की।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed