फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   navratri maa vindhyachal mela start

मां विंध्यवासिनी धामः मां के जयघोष संग नवरात्र मेला प्रारंभ

Thu, 21 Sep 2017 02:13 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Thu, 21 Sep 2017 02:13 PM IST
विज्ञापन
navratri maa vindhyachal mela start
मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए लाइन में लगे श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
‘सर्व मंगल मांगल्ये, शिवे सर्वार्थ साधिके’ की गूंज विंध्याचल की गलियों में बुधवार की शाम से ही शुरू हो गई। मां विंध्यवासिनी के जयघोष के साथ बुधवार से नवरात्र मेला शुरू हो गया। प्रतिपदा नवरात्र के एक दिन पहले लगने के कारण बुधवार शाम से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की कतार लग गई।
विज्ञापन


पहले दिन दो से तीन लाख श्रद्धालुओं के दर्शन करने का अनुमान है। मेले को सुचारु रूप से चलाने के लिए आठ सौ पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। मेले में सुरक्षा की कमान एएसपी को दी गई है। ड्रोन से भी निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन


कालीखोह और  मां अष्टभुजा के मंदिरों को भी फूल-माला और झालरों से सजाया गया है। उधर, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रोडवेज की 50 अतिरिक्त बसें चलाई गई हैं। हर 15 मिनट पर इलाहाबाद और वाराणसी के लिए बसें उपलब्ध रहेगी। बहुत सी ट्रेनों के भी ठहराव किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आम श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत न हो, इसके लिए वीआईपी के दर्शन का समय शाम तीन से छह बजे तय कर दिया गया है। गुरुवार से कालीखोह के मोड़ स्थित कथा स्थल पर मोरारी बापू की कथा भी होगी। वे शाम चार बजे से श्रीराम कथा करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed