{"_id":"6accc9ad430d1852aa0704ea","slug":"navratri-first-day-women-experienced-special-hassle-free-darshan-of-baba-vishwanath-in-kashi-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला की खास पहल: नवरात्र के पहले दिन महिलाओं की काशी, बाबा विश्वनाथ के खास सुगम दर्शन किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला की खास पहल: नवरात्र के पहले दिन महिलाओं की काशी, बाबा विश्वनाथ के खास सुगम दर्शन किए
Mon, 12 Oct 2026 05:21 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Mon, 12 Oct 2026 05:21 PM IST
सार
काशी में नवरात्र के पहले दिन विश्वनाथ धाम में महिलाओं ने अमर उजाला की खास पहल पर खास सुगम दर्शन किए। इस दौरान महिलाओं को गेट 4बी से प्रवेश मिला और आराम से दर्शन मिला तो महिलाएं चहक उठीं।
विज्ञापन
दर्शन के लिए कतार में खड़ी महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नवरात्र के पहले दिन रविवार को काशी महिलाओं की रही। अमर उजाला की खास पहल पर महिलाओं ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष सुगम दर्शन किए। गेट नंबर 4बी से मंदिर परिसर में आसानी से प्रवेश मिला और आराम से दर्शन करके लौट आईं। इसमें काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन का विशेष सहयोग रहा। इस नवरात्र सुरक्षा, संस्कृति और शक्ति का नारी ऊर्जा उत्सव मनाया जा रहा है।
विज्ञापन
इसी कड़ी में रविवार को काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष सुगम दर्शन की व्यवस्था कराई गई। सुबह पांच बजे से ही दर्शन शुरू हो गया जो रात 10 बजे तक चलता रहा। मंदिर के एसडीएम शंभूशरण ने बताया कि दर्शन की विशेष व्यवस्था से महिलाएं उत्साहित दिखीं। बड़ी संख्या में शक्ति की स्वरूप महिलाओं ने दर्शन किए हैं। ऐसी व्यवस्था पहली बार लागू की गई थी। इससे पहले महिला दिवस पर महिलाओं के दर्शन की खास व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन
अधिकारी बोले
नवरात्र के पहले दिन महिलाओं के लिए दर्शन-पूजन की खास व्यवस्था की गई थी। इसका लाभ महिलाओं ने उठाया है। गेट नंबर 4बी से महिलाओं को प्रवेश दिया गया। -सत्यम मिश्रा, सीईओ, काशी विश्वनाथ मंदिर
विज्ञापन
- महादेव के दर्शन की इच्छा लेकर काशी आए थे। नवरात्र के पहले दिन भीड़ ज्यादा थी, लेकिन गेट नंबर 4बी से आराम से प्रवेश मिल गया। बाबा के दर्शन भी हो गए। - देवकी
- गेट नंबर 4बी से प्रवेश मिला और व्यवस्थित तरीके से दर्शन हो गया। मन को शांति मिली है। नवरात्र में ऐसी व्यवस्था हर साल होनी चाहिए। - भारती साहू
- महिलाओं के लिए दर्शन की विशेष व्यवस्था अच्छी रही। लंबी लाइन में लगना नहीं पड़ा। धाम में जल्दी प्रवेश मिल गया और अच्छे से दर्शन करके बाहर आ गए। - चेतन ध्रुव
- विशेष व्यवस्था की वजह से आसानी से दर्शन हो गए। नवरात्र के पहले दिन भीड़ ज्यादा थी लेकिन दिक्कत महसूस नहीं हुई। - मोतिम