फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Navratri festival and Maa Tujhe Salaam Tiranga Yatra 32 winners awarded in amar ujala felicitation ceremony

Varanasi News: नवरात्र पर्व और मां तुझे सलाम तिरंगा यात्रा के 32 विजेता हुए पुरस्कृत, सम्मान पाकर खिले चेहरे

Wed, 15 Oct 2025 03:59 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 15 Oct 2025 03:59 PM IST
सार

Varanasi News: अमर उजाला उत्सव के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान नवरात्र पर्व और मां तुझे सलाम तिरंगा यात्रा के 32 विजेता पुरस्कृत हुए। 

विज्ञापन
Navratri festival and Maa Tujhe Salaam Tiranga Yatra 32 winners awarded in amar ujala felicitation ceremony
अमर उजाला उत्सव के सम्मान समारोह का किया गया आयोजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी के त्योहारों और उत्सवों को नया आयाम देने में आपका अपना अखबार अमर उजाला अग्रणी है। चाहे देश की आन-बान और शान का प्रतीक मां तुझे प्रणाम तिरंगा यात्रा हो या नारी शक्ति को समर्पित देवी आराधना का महापर्व नवरात्र। सबमें बनारस को एकाकार करने का अमर उजाला ने प्रयास किया। स्कूलों, संस्थाओं और प्रतिष्ठानों ने बढ़चढ़ कर कदम से कदम मिलाया और इस उत्सवी रंग को और चटख बनाया। उनके उम्दा सहभागिता के लिए उनका सम्मान हुआ।

विज्ञापन


मंगलवार को अमर उजाला के कार्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं और कार्यक्रमों में श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए 32 लोगों को सम्मानित किया गया। नवरात्र के दौरान हुए विविध प्रतियोगिता और सर्वश्रेष्ठ पंडाल के 16 विजेता सम्मान पाकर अभिभूत हुए। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में निकली मां तुझे प्रणाम तिरंगा यात्रा में अपनी विशिष्टता से सभी में देशभक्ति के भाव से ओतप्रोत करने वाली 16 संस्थाओं और स्कूलों को सम्मानित किया गया। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; UP : आगे कार, पीछे ट्रक में नमक की बोरी में छिपाकर करते थे गांजा तस्करी; 1.71 करोड़ की खेप के साथ तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने देश-दुनिया की खबरों के तैयार करने से लेकर अखबारों के छापने तक की प्रक्रिया को देखकर एक अलग अनुभव लिया। सम्मान में प्रधानाचार्या डॉ. प्रतिभा यादव, निशा यादव, डॉ. प्रियंका तिवारी, मीता कुमार, डॉ. अंजु राय, स्काउट शिक्षक विनोद सिंह, शिक्षक डॉ. मनोज कुमार द्विवेदी, राजेश दोहरी, स्केटिंग प्रशिक्षक एके अंसारी, किसलय मानव, प्राचार्य आशुतोष मिश्र, तृप्ति मिश्रा आदि शामिल रहीं।

नवरात्र उत्सव में ये हुए 3 रहे अव्वल, 11 को सम्मान

Navratri festival and Maa Tujhe Salaam Tiranga Yatra 32 winners awarded in amar ujala felicitation ceremony
अमर उजाला उत्सव के सम्मान समारोह का किया गया आयोजन - फोटो : अमर उजाला
प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार दिया गया। भजन संध्या प्रतियोगिता एकल गायन में क्रमश: सुहानी शुक्ला, काजल व अनुश्री पांडेय, समूह गायन में आर्य महिला पीजी कॉलेज, आर्य महिला इंटर कॉलेज व क्रिमसन वर्ल्ड स्कूल, चित्रकला प्रतियोगिता में श्रेयशी पाठक, सतीश कुमार और मुस्कान श्रीवास्तव विजेता रहीं। इनके अलावा यज्ञांश ठाकुर और दीपाली मेहता को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।

मिनी स्टेडियम पूजा पंडाल अव्वल
दुर्गा पूजा में शहर में आकर्षक पूजा पंडाल बने थे। इसमें शिवपुर मिनी स्टेडियम पूजा पंडाल अव्वल रहा। जबकि मच्छोदरानाथ पूजा पंडाल और स्पोर्टिंग क्लब अर्दली बाजार क्रमश: द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहा। सांत्वना पुरस्कार में हथुआ मार्केट और सनातन धर्म इंटर कॉलेज को दिया गया।



मां तुझे प्रणाम तिरंगा यात्रा के लिए 14 पुरस्कार
आर्य महिला इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं और स्काउट टीम, राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज की स्काउट टीम, श्रीअन्नपूर्णा श्रीकुल ब्रह्मचर्याश्रम शिवपुर, सुबह-ए-बनारस की रोलर स्केटिंग टीम, होली सिटी रिक्शा संगठन, मानव एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट्स, भारतीय शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज, वसंत कन्या इंटर कॉलेज, हरिश्चंद्र बालिका इंटर कॉलेज, हरिश्चंद्र बालक इंटर कॉलेज, सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, बीटीएस कमच्छा, ग्लेनहिल स्कूल को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed