{"_id":"68ef6a11f0f1b7e2b007195c","slug":"varanasi-stf-team-arrested-three-smugglers-with-684-kg-of-ganja-worth-rs-1-71-crore-in-bihar-2025-10-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP : आगे कार, पीछे ट्रक में नमक की बोरी में छिपाकर करते थे गांजा तस्करी; 1.71 करोड़ की खेप के साथ तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP : आगे कार, पीछे ट्रक में नमक की बोरी में छिपाकर करते थे गांजा तस्करी; 1.71 करोड़ की खेप के साथ तीन गिरफ्तार
Wed, 15 Oct 2025 03:02 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Wed, 15 Oct 2025 03:02 PM IST
सार
Varanasi News: वाराणसी की एसटीएफ इकाई ने बड़ी कार्रवाई की है। बिहार के गया से 1.71 करोड़ रुपये के 684 किग्रा गांजा के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
बरामद वाहन व गिरफ्तार तीनों आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अंतरराज्यीय गांजा तस्करी गिरोह के सरगना समेत तीन आरोपियों को एसटीएफ वाराणसी ईकाई ने बुधवार को बिहार के गया के बाराचट्टी थाना क्षेत्र के सामने जीटी रोड उत्तरी लेन से गिरफ्तार किया। ट्रक में नमक की बोरियों के बीच छिपाकर रखा गया 684 किलो गांजा मिला। इसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत 1.71 करोड़ रुपये आंकी गई है। एक कार भी बरामद हुई।
विज्ञापन
फील्ड यूनिट वाराणसी इकाई के निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में चंदौली रामगढ़ के महराजगंज निवासी विकास यादव, बिहार के रोहतास सुभाष नगर डेहरी निवासी संजीव तिवारी और न्यू एरिया डेहरी आनसोन निवासी धीरज कुमार हैं।
विज्ञापन
सभी ओडिशा, आंध्रप्रदेश आदि राज्यों से अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करते हैं। ओडिशा के संभलपुर बौध से गांजा की बड़ी खेप लेकर डेहरी आनसोन के रास्ते चंदौली आ रहे थे। यही से अन्य जिलों को खेप भेजी जाती है। गिरफ्तार आरोपी धीरज ने एसटीएफ की पूछताछ में बताया कि उसका एक गिरोह है, जो बड़े पैमाने पर मादक पदार्थ (गांजा) की तस्करी करता है। सरगना वह खुद और उसका पार्टनर संजीव है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; वाराणसी पुलिस का एक्शन: छह पशु तस्करों पर लगा गैंगस्टर, गिरफ्तार करने वाली टीम को 25000 का पुरस्कार
गांजा ओडिशा के सम्भलपुर बौध से सरोज और अशोक नमक की बोरिया के बीच में लोड कराया गया था, जिसे बिहार में डेहरी आनसोन जिला रोहतास के गांजा तस्कर बलराम पांडेय को देना था। बलराम पांडेय बिहार के अलावा पूर्वांचल के चंदौली, वाराणसी, गाजीपुर में में फुटकर में गांजा की सप्लाई की जाती है। क्रेटा कार से पार्टनर संजीव के साथ ट्रक की पायलटिंग की जाती थी। कहीं पुलिस की चेकिंग होती थी तो सतर्क कर दिया जाता था।