फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Navratri 2025 celebration with singing and playing competition at assi ghat in varanasi

Navratri Special: महिलाएं व छात्राएं भजन संध्या में आज दिखाएंगी संगीत का हुनर, अस्सी घाट पर होगी प्रतियोगिता

Mon, 29 Sep 2025 12:46 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 29 Sep 2025 12:46 PM IST
सार

Varanasi News: अस्सी घाट पर शाम छह बजे से अस्सी घाट पर गायन-वादन प्रतियोगिता होगी। संगीत संस्थाओं, विद्यालयों, विश्वविद्यालयों में संगीत की शिक्षा ग्रहण करने वाली महिलाओं व छात्राओं को मंच दिया जाएगा। निर्णायक मंडल में पद्मश्री डॉ. राजेश्वर आचार्य और बीएचयू संगीत व मंच कला संकाय की प्रो. शारदा वेलंकर होंगी।

विज्ञापन
Navratri 2025 celebration with singing and playing competition at assi ghat in varanasi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

नारी सशक्तीकरण को समर्पित अमर उजाला नवरात्र उत्सव का सफर 29 सितंबर को सातवें पड़ाव पर पहुंचेगा। सोमवार को महिला कलाकारों व छात्राओं को संगीत में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। उनके लिए शाम छह बजे से अस्सी घाट पर गायन-वादन प्रतियोगिता होगी। विजेताओं को पुरस्कार स्वरूप नकद धनराशि और प्रमाणपत्र दिए जाएंगे।

विज्ञापन


अमर उजाला का नवरात्र उत्सव 23 सितंबर से एक अक्तूबर तक मनाया जा रहा है। 29 सितंबर को अस्सी घाट पर सुबह ए बनारस के मंच पर भजन संध्या की प्रतियोगिता होगी। इसमें महिला कलाकार और छात्राओं की टीम भाग ले सकती है। 
विज्ञापन


संगीत संस्थाओं, विद्यालयों, विश्वविद्यालयों में संगीत की शिक्षा ग्रहण करने वाली महिलाओं व छात्राओं को मंच दिया जाएगा। निर्णायक मंडल में पद्मश्री डॉ. राजेश्वर आचार्य और बीएचयू संगीत व मंच कला संकाय की प्रो. शारदा वेलंकर होंगी। निर्णायक मंडल के फैसले के आधार पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। सांत्वना पुरस्कार भी दिए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; UP News: आपात स्थिति से निपटने को वाराणसी पुलिस तैयार, कमिश्नर बोले- दंगाइयों के खिलाफ करें कड़ी कार्रवाई

इसके अलावा कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी प्रतिभावानों को प्रमाणपत्र दिए जाएंगे। अधिक जानकारी और पंजीकरण के लिए मोबाइल नंबर 8392913690 पर संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed