फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Navratri 2023 Worship of Maa Brahmacharini for second day in Vindhyachal huge devotees gathered

Navratri 2023: विंध्याचल में दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, उमड़ा भक्तों का सैलाब, लगी लंबी कतार

Mon, 16 Oct 2023 12:51 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 16 Oct 2023 12:51 PM IST
सार

शारदीय नवरात्र के द्वितीया तिथि पर ब्रह्मचारिणी माता के रूप में श्रद्धालुओं ने मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन किया। आधी रात से ही माता के दरबार में दर्शन-पूजन करने उमड़े भक्त गंगा नदी में डुबकी लगाने के उपरांत माता के दरबार में पहुंचे और मत्था टेका।

विज्ञापन
Navratri 2023 Worship of Maa Brahmacharini for second day in Vindhyachal huge devotees gathered
विंध्याचल मंदिर में उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के मिर्जापुर जिले में स्थित जगविख्यात मां विंध्यवासिनी मंदिर में शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन भी भक्तों का सैलाब उमड़ा।  सोमवार अलसुबह मां विंध्यवासिनी के मंगला आरती के बाद से श्रद्धालुओं की अटूट कतार लगी है। मां ब्रह्मचारिणी के स्वरूप में मां विंध्यवासिनी का विधि-विधान से दर्शन-पूजन कर माता के भक्त पुण्य की कामना कर रहे हैं।

विज्ञापन


विंध्यधाम में मत्था टेकने के बाद श्रद्धालुओं ने अष्टभुजा और काली खोह मंदिरों पर भी दर्शन पूजन कर त्रिकोण परिक्रमा किया। विंध्य धाम की गलियां माता के जयकारे से गुंजायमान है।   आधी रात से ही माता के दरबार में दर्शन-पूजन करने उमड़े भक्त गंगा नदी में डुबकी लगाने के उपरांत माता के दरबार में पहुंचे और मत्था टेका। मां का दर्शन पाकर भक्त निहाल हो गए।
विज्ञापन


किसी ने मंदिर के अंदर तो किसी ने झांकी से ही माता का दर्शन व पूजन किया। सोमवार सुबह मंगला आरती के बाद जैसे ही मंदिर का कपाट खुला तो चारों तरफ से भक्त मंदिर की ओर उमड़ पड़े। रात में तरह-तरह के पुष्पों, चुनरी तथा रंग-बिरंगे झालरों से की गई मंदिर की सजावट एक अलौकिक छटा बिखेर रही थी। नवरात्र के पहले दिन विंध्य धाम में ढाई लाख से ज्यादा माता भक्तों ने हाजिरी लगाई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

काशी के देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की कतार

वाराणसी में दुर्गा घाट और कर्णघंटा स्थित माता ब्रह्मचारिणी के मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी हुई है। माता के भक्त चुनरी से लिपटे नारियल और माला-फूल आदि का भोग ब्रह्मचारिणी देवी को लगा रहे हैं। मंदिर से लेकर परिसर के बाहर तक माता के जयकारे गूंज रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed