फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Navratri 2023 colors of Bengal spread over Varanasi maa durga Statue in five pandals on first day

Navratri 2023: काशी का कण-कण शक्ति की आराधना में लीन , नवरात्र के पहले दिन पांच पंडालों में पधारीं मां दुर्गा

Mon, 16 Oct 2023 09:24 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 16 Oct 2023 09:24 AM IST
सार

रविवार को ब्रह्म मुहूर्त के साथ ही वाराणसी में शारदीय नवरात्र के अनुष्ठान आरंभ हो गए।  पहले दिन पांच पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमाएं विराजमान हुईं और पूजन के बाद प्रतिमाओं के पट भी खुल गए।

विज्ञापन
Navratri 2023 colors of Bengal spread over Varanasi maa durga Statue in five pandals on first day
वाराणसी में पंडाल में मां दुर्गा की पूजा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शारदीय नवरात्र की प्रतिपदा के साथ ही काशी का कण-कण शक्ति की आराधना में लीन हो गया। घरों से लेकर पंडालों तक नवरात्र की रंगत बिखरी तो सप्तशती के ओजस मंत्रों से माता का आह्वान किया गया। पहले दिन पांच पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमाएं विराजमान हुईं और पूजन के बाद प्रतिमाओं के पट भी खुल गए।

विज्ञापन


रविवार को ब्रह्म मुहूर्त के साथ ही शारदीय नवरात्र के अनुष्ठान आरंभ हो गए। घरों में गृहस्थों ने जहां कलश स्थापना के साथ ही देवी दुर्गा का आह्वान किया और पुजारियों ने सप्तशती के ओजस मंत्रों से माता की आराधना आरंभ की। शश, बुधादित्य के साथ ही पांच योगों में शारदीय नवरात्र की शुरूआत हुई। नवापुरा, दारानगर, सुड़िया, गायघाट और टाउनहॉल के पंडाल में पहले ही दिन प्रतिमाएं स्थापित हो गईं। कलश स्थापना के साथ ही नौ दिवसीय अनुष्ठान भी आरंभ हो गया। शाम को सांस्कृतिक आयोजन भी संपन्न हुए।

विज्ञापन

टाउनहॉल में 8 साल बाद विराजमान हुईं मां की प्रतिमा

टाउनहॉल की दुर्गा पूजा में आठ साल के बाद माता की प्रतिमा स्थापित हुई है। अन्याय प्रतिकार यात्रा के बाद से टाउनहॉल में चांदी की प्रतिमा स्थापित की जा रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय पूजा समिति के अध्यक्ष तिलक राज मिश्र ने बताया कि अन्याय प्रतिकार यात्रा से जुड़े मुकदमे वापस होने के बाद पूजा समिति ने प्रतिमा स्थापित करने का निर्णय लिया और 48 घंटे में प्रतिमा को स्थापित करने की तैयारियां भी हो गईं। टाउनहॉल की दुर्गा पूजा इमरजेंसी के दौर की गवाह भी रही है। इमरजेंसी के दौरान संघ के लोगों के लिए मिलने का यह सुरक्षित केंद्र हुआ करती थी और यहीं पर रणनीति तय होती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed