{"_id":"594797044f1c1b3b558b48f2","slug":"navaratna-oil-is-full-of-medicinal-properties","type":"story","status":"publish","title_hn":"औषधीय गुणों से भरपूर है नवरत्न ठंडा तेल, अमिताभ बच्चन करते हैं प्रचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औषधीय गुणों से भरपूर है नवरत्न ठंडा तेल, अमिताभ बच्चन करते हैं प्रचार
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Tue, 20 Jun 2017 02:25 PM IST
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन
नामी कंपनी इमामी ने नवरत्न ठंडा तेल को औषधीय गुणों से युक्त स्वास्थ्य के लिए लाभदायक बताया है। कंपनी ने बीएचयू के वरिष्ठ न्यूरोलॉजिस्ट प्रो. विजय नाथ मिश्र के उस दावे को निराधार कहा है , जिसमें उन्होंने इस तेल को हानिकारक बताया था।
विज्ञापन
बीएचयू के न्यूरोलॉजिस्ट ने इस तरह का तर्क देके हुए सिने स्टार अमिताभ बच्चन को ट्वीट कर ठंडे तेल का प्रचार न करने का आग्रह किया था। कंपनी ने उनके इस दावे को आधारहीन बताते हुए कहा है कि ठंडा तेल एक अनूठे ब्रांड के रूप में भारतीय बाजार की अगुवाई करता है।
विज्ञापन
इमामी कंपनी ने नवरत्न ठंडा तेल के गुणों के बारे में विस्तार से जानकारी दी है। कंपनी ने कहा है कि यह भारतीय बाजार का 25 वर्ष पुराना विश्वसनीय ब्रांड है। इसके बारे में नकारात्मक प्रभावों का मिश्रा का अध्ययन बेबुनियाद है।
विज्ञापन
हमारे नवरत्न तेल का निर्माण आयुर्वेदिक विधि से तय मानक के अनुसार जारी लाइसेंस के आधार पर किया जाता है। इस तेल उत्पाद को भ्रिंगराज, शैलजा, आमला, ब्राह्मी, शिकाकाई, पुदीना का फूल, पुदीना का तेल, कॉमफोर औषधियों के मिश्रण से तैयार किया जाता है। कंपनी इसके निर्माण में सभी प्रकार के सरकारी नियमों का पालन करती है।