फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Nautapa will not heat up due to Saturn's retrograde, will start from 25, heat will increase when the Sun enters Rohini Nakshatra

शनि के वक्री होने से नहीं तपेगा नौतपा, 25 से होगी शुरुआत, सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में आने पर बढ़ेगी गर्मी

Sun, 23 May 2021 01:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
Nautapa will not heat up due to Saturn's retrograde, will start from 25, heat will increase when the Sun enters Rohini Nakshatra
सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करने के साथ ही नौतपा की शुरुआत 25 मई से हो जाएगी। शनि के वक्री होने के कारण इस बार नौतपा का ताप आम जनता को नहीं सताएगा। शनि की वक्र दृष्टि के कारण नौतपा का प्रभाव कम रहेगा।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य पं. गणेश प्रसाद मिश्र के अनुसार वैशाख महीने की शुक्लपक्ष की चतुर्दशी तिथि यानी 25 मई को सूर्य कृतिका से रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेगा और 8 जून तक इसी नक्षत्र में रहेगा। सूर्य के नक्षत्र बदलते ही नौतपा शुरू हो जाएगा। यानी 9 दिनों तक तेज गर्मी रहेगी। इसकी वजह यह है कि इस दौरान सूर्य की लंबवत किरणें धरती पर पड़ती हैं, लेकिन इस बार शनि वक्री होने से इसका प्रभाव कम रहेगा।
विज्ञापन

ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार नौतपा
25 मई को दोपहर करीब एक बजकर 18 मिनट पर सूर्यदेव रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। सूर्य जब रोहिणी नक्षत्र में होकर वृष राशि के 10 से 20 अंश तक रहता है तब नौतपा होता है। इस नक्षत्र में सूर्य करीब 15 दिनों तक रहेगा। लेकिन शुरुआती 9 दिनों में गर्मी बहुत बढ़ जाती है। इसलिए इन 9 दिनों के समय को ही नौतपा कहा जाता है। ये समय 25 मई से 2 जून तक रहेगा। रोहिणी के दौरान बारिश हो जाती है तो इसे रोहिणी नक्षत्र का गलना भी कहा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनि के प्रभाव से कम रहेगा तापमान
नौतपा के पहले 23 मई को शनि ग्रह अपनी मकर राशि में वक्री हो गया है। इसलिए वह गर्मी से राहत भी दिलाएगा। देश के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी और कुछ जगहों पर तेज हवा और आंधी-तूफान के साथ बारिश होने की संभावना ज्यादा है। नौतपा के आखिरी दो दिन तेज हवा-आंधी चलने व बारिश होने के भी योग बन रहे हैं।
कहीं कम कहीं ज्यादा होगी बरसात
पं. मिश्र के अनुसार संवत्सर के राजा मंगल है और रोहिणी का निवास समुद्र में है। इससे बारिश तो समय पर आ जाएगी, लेकिन कहीं पर ज्यादा तो कहीं पर कम बारिश हो सकती है। इस बार देश के रेगिस्तानी और पर्वतीय इलाकों में ज्यादा बारिश हो सकती है। बारिश के कारण अनाज और धान की पैदावार अच्छी रहेगी। धान्य, दूध व पेय पदार्थों में तेजी रहेगी। जौ, गेहूं, राई, सरसों, चना, बाजरा, मूंग की पैदावार आशानुकूल होगी।

नौतपा पर परंपरा
परंरपरा के अनुसार नौतपा के दौरान महिलाएं हाथ पैरों में मेहंदी लगाती हैं। क्योंकि मेहंदी की तासीर ठंडी होने से तेज गर्मी से राहत मिलती है। इन दिनों में पानी खूब पिया जाता है और जल दान भी किया जाता है ताकि पानी की कमी से लोग बीमार न हो। इस तेज गर्मी से बचने के लिए दही, मक्खन और दूध का उपयोग ज्यादा किया जाता है। इसके साथ ही नारियल पानी और ठंडक देने वाली दूसरी और भी चीजें खाई जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed