{"_id":"f0dee305bd64b5a338c4cef300b92632","slug":"naunihalon-between-dirt-education-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंदगी के बीच नौनिहालों को शिक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंदगी के बीच नौनिहालों को शिक्षा
ब्यूरो, वाराणसी अमर उजाला
Updated Thu, 14 Jan 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साक्षरता के निदेशक अवध नरेश शर्मा के निरीक्षण के दौरान जिले के प्राथमिक विद्यालयों में जगह-जगह खामियां मिलीं।
विज्ञापन
इस दौरान विद्यालय परिसर में कई जगह गंदगी दिखी साथ ही दाखिले के अनुपात में बच्चों की उपस्थिति भी कम मिली। इस पर उन्होंने शिक्षकों के साथ ही प्रधानाध्यापकों को व्यवस्था में सुधार लाने की चेतावनी दी।
बनारस दौरे के क्रम में निदेशक ने बुधवार को चिरईगांव ब्लॉक के सीयूं प्राथमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। इसके बाद लोक शिक्षा केंद्र पहुंचकर व्यवस्था देखी।
विज्ञापन
बाद में प्राथमिक विद्यालय पहुंचकर कक्षा पांच के बच्चों से हिंदी पढ़वाने के साथ ही दो बच्चियों को गणित का सवाल दिया। इसमें एक ही लड़की सवाल हल कर सकी। परिसर में जगह-जगह गंदगी देख नाराजगी भी जताई।
विज्ञापन
इसके बाद देखा कि टॉयलेट भी गंदा था और पीने के पानी की कोई व्यवस्था नहीं थी। हैंडपंप रिबोर होकर पड़ा था।
इसके साथ ही विद्यालय में पंजीकृत 206 में से 96 बच्चे ही मौजूद मिले।
इस पर प्रधानाध्यापक प्रताप नारायण सिंह को व्यवस्था में सुधार लाने की चेतावनी दी। इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक अवध किशोर सिंह, जिला साक्षरता समन्वयक सतीश श्रीवास्तव, बजरंग सिंह, ब्लॉक समन्वयक कौशल सिन्हा आदि मौजूद रहे।