फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Natwarnagar tableau will be decorated with flowers on Janmashtami

जन्माष्टमी पर फूलों से सजेगी नटवरनागर की झांकी

Sun, 29 Aug 2021 01:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 01:59 AM IST
विज्ञापन
Natwarnagar tableau will be decorated with flowers on Janmashtami
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर इस्कॉन मंदिर में प्रभु के विग्रहों को देश-विदेश के सुंदर फूलों से सजाया जाएगा। कोरोना प्रोटोकॉल के अनुसार सभी आयोजनों की रूपरेखा तैयार की गई है। दो दिवसीय आयोजन की शुरूआत 30 अगस्त से होगी। यह जानकारी इस्कॉन मंदिर के अध्यक्ष अच्युत मोहन दास ने शनिवार को प्रेसवार्ता में दी।
विज्ञापन

मंदिर अध्यक्ष अच्युत मोहनदास ने बताया कि कोरोना के वैश्विक संकट को देखते हुए मंदिर में इस बार जन्माष्टमी महोत्सव में श्रद्धालुओं को शारीरिक दूरी का पालन करवाते हुए दर्शन की व्यवस्था की गई है। भक्त कतारबद्ध होकर भगवान का दर्शन करेंगे। बिना मास्क के किसी को भी मंदिर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। 30 अगस्त को प्रथम दिन इस्कॉन मंदिर एवं भगवान के विग्रहों को फूलों से सजाया जाएगा। ब्रह्म मुहूर्त में भगवान की विशेष मंगला आरती, तुलसी आरती एवं शृंगार आरती की जाएगी। इस बार श्री कृष्ण जन्म के अवसर पर इस्कॉन के भक्तों द्वारा 24 घंटे का अखंड हरिनाम संकीर्तन का आयोजन भी किया गया है। शाम 6 बजे से 9 बजे तक ऑनलाइन कीर्तन मेला आयोजित होगा। इस अवसर पर रात 10 बजे से 11 बजे तक श्रीकृष्ण कथा पर प्रवचन किया जाएगा। तत्पश्चात 11 बजे भगवान का कलश महाभिषेक एवं रात्रि 12 बजे श्रीकृष्ण जन्म पर भगवान को भोग अर्पण कर महाआरती की जाएगी। रात्रि 10 बजे के बाद होने वाले कार्यक्रम में मंदिर में रहने वाले भक्त ही मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed