फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   National Vice President of BJP Baby Rani Maurya said women should not go police station after sun set

वाराणसी: अंधेरा होने के बाद थाने न जाएं महिलाएं, भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने दी नसीहत

Sat, 23 Oct 2021 10:19 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 23 Oct 2021 10:19 AM IST
सार

भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बेबी रानी मौर्य ने कहा कि रात होने की वजाय दूसरे दिन सुबह में थाने जाना। साथ ही कहा कि महिलाओं के लिए सरकार ने बहुत काम किया है और व्यवस्था में बदलाव भी हुआ है।
 

विज्ञापन
National Vice President of BJP Baby Rani Maurya said women should not go police station after sun set
पूर्व राज्यपाल बेबी रानी मोर्या को लोगों ने स्वागत में बनारसी साड़ी दी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूयी सरकार के अपराध मुक्त छवि पर भाजपा के नेता ही अपने बयानों से सवाल खड़े कर रहे हैं। पूर्व राज्यपाल और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बेबी रानी मौर्य ने वाराणसी में महिलाओं को अंधेरा होने के बाद थाने नहीं जाने की नसीहत दी।

विज्ञापन


वाराणसी के बजरडीहा इलाके की वाल्मीकि बस्ती में शुक्रवार रात आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा, थानों पर एक महिला अधिकारी और सब इंस्पेक्टर बैठती जरूर हैं, लेकिन एक बार जरूर कहूंगी कि शाम पांच बजे अंधेरा होने के बाद थाने कभी मत जाना। अगर जरूरी हो तो अगले दिन सुबह जाना और अपने साथ भाई, पति या पिता को लेकर थाने जाना।
विज्ञापन


सहभोज कार्यक्रम से पहले उन्होंने कहा, महिलाओं के लिए सरकार ने बहुत काम किया है और व्यवस्था में बदलाव भी हुआ है। उन्होंने खाद संकट पर भी अधिकारियों द्वारा गुमराह करने की बात कही। आगरा का उदाहरण देते हुए कहा कि अधिकारी गुमराह करते रहते हैं। उन्होंने कहा, मुझे एक किसान का फोन आया तो मैंने खाद के लिए अधिकारी को फोन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः  दिवाली से पहले सौगात: बनारस-गोरखपुर हाईवे बनकर तैयार, पीएम मोदी करेंगे लोकार्पण

मेरे कहने पर अधिकारी ने कहा कि खाद मिल जाएगी मगर बाद में उसने किसान को मना कर दिया। इस तरह की बदमाशी निचले स्तर पर होती है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर इस तरह की शिकायत होती है, तो डीएम से शिकायत करो और मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री को पत्र लिखिए। इसके बाद वह सहभोज में शामिल हुई। इस दौरान रजनीश कन्नौजिया, संतोष कन्नौजिया सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed