फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   National T-20 cricket for disabled will be held at Sigra Stadium from 9 to 11 October at Varanasi

खेल: काशी में दिखेगा दिव्यांग खिलाड़ियों का दम, नौ से 11 अक्तूबर तक होगी राष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट

Mon, 05 Oct 2026 09:28 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Mon, 05 Oct 2026 09:28 PM IST
सार

काशी में नौ सेकंड में 76 नारियल फोड़कर दिव्यांगों का राष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट शुरू होगा। सिगरा स्टेडियम में 9 से 11 अक्तूबर तक यूपी, ओडिशा, बंगाल, बिहार, झारखंड सहित छह टीमें भिड़ेंगीं। 

विज्ञापन
National T-20 cricket for disabled will be held at Sigra Stadium from 9 to 11 October at Varanasi
प्रेस वार्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिगरा स्टेडियम में तीन दिनों में दिव्यांग खिलाड़ियों के हैरतअंगेज क्रिकेट शॉट्स देखने को मिलेंगे। राष्ट्रीय टी-20 दिव्यांगजन क्रिकेट प्रतियोगिता नौ से 11 अक्तूबर तक होगी। सिगरा स्टेडियम में यूपी, ओडिशा, बंगाल, बिहार, झारखंड सहित छह टीमें और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी होंगे। 

विज्ञापन


इस बार की खासियत ये होगी कि उद्घाटन पर बहराइच निवासी धर्मेंद्र नौ सेकंड में 76 नारियल फोड़कर विश्व रिकॉर्ड बनाएंगे। सोमवार को सिगरा के रघुकुल भवन में समिति के अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह ने बताया कि ज्यादा से ज्यादा दर्शकों को मैदान तक खींचकर लाना है। दिव्यांगों की प्रतिभा तो हैरान करती है, लेकिन दर्शक नहीं मिलते जैसे मिलने चाहिए।
विज्ञापन


सेवा संकल्प माह में पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में आयोजन ऑल इंडिया दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन और भारतीय जनता पार्टी दिव्यांग प्रकोष्ठ की ओर से किया जा रहा है। महासचिव संजय चौरसिया ने बताया कि सभी छह टीमें प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए 8 अक्तूबर को काशी पहुंचेंगी। ऑल इंडिया दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. उत्तम ओझा ने कहा कि प्रतियोगिता दिव्यांग खिलाड़ियों की प्रतिभा, आत्मविश्वास और सहभागिता को मंच देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed