फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   National Secretary of Congress in Azamgarh

आजमगढ़ में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव

Thu, 08 Jul 2021 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
National Secretary of Congress in Azamgarh
वर्तमान समय में जनपद दलित हिंसा का केंद्र बना हुआ है। एक साल पहले प्रधान सत्यमेव जयते की हत्या हुई। कांग्रेस पार्टी संघर्ष के लिए सबसे पहले आई। पलिया गांव की घटना में भी दलितों को न्याय दिलाने के लिए सबसे पहले आई। उक्त बातें बृहस्पतिवार को अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरेवाल ने कलेक्ट्रेट स्थित रिक्शा स्टैंड पर चल रहे उपवास में पत्रकार वार्ता के दौरान कही।
विज्ञापन

राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरेवाल ने बताया कि मैं पलिया गांव का दौरा करने गया था। स्थानीय थाने की पुलिस का आरोप है कि ग्रामीणों ने खुद ही तोड़-फोड़ किया। जब कि हकीकत यह है कि पुलिस ने सुनियोजित तरीके से तोड़-फोड़ किया, महिलाओं और बच्चों को पीटा। महिलाओं का आरोप है कि पुलिस ने दुर्व्यवहार किए जाने के साथ ही हमारे शरीर के गहनों की जहां लूटपाट की वही हमारे घर में रखे खाद्य सामग्री में जहर मिलाने का काम किया। नरेवाल ने कहा आज उस गांव के लोग भूखों है। वह जब तक भूखे रहेंगे हम भी उपवास करेंगे। कांग्रेस किसी एक जाति धर्म की पार्टी नहीं है। वह सभी जाति धर्म के लोगों का दुखदर्द समझती है और संघर्ष के लिए सबसे आगे रहती है। उन्होंने घटना की न्यायिक जांच कराकर घटना में लिप्त लोगों के खिलाफ आपराधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग किया। उन्होंने बताया कि 12 जुलाई को पलिया में दलित महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वविजय सिंह, संगठन सचिव अनिल यादव, प्रदेश सचिव संतोष कटाई, जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह, पूर्व अध्यक्ष हवलदार सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed