फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   national sanskrit book fair start in varanasi

काशी में राष्ट्रीय संस्कृत पुस्तक मेले का हुआ शानदार आगाज

Sat, 09 Sep 2017 10:11 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sat, 09 Sep 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
national sanskrit book fair start in varanasi
टाउनहॉल में देश के पहले नौ दिवसीय राष्ट्रीय संस्कृत पुस्तक मेले का उद्घाटन - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के टाउन हॉल मैदान में राष्ट्रीय पुस्तक न्यास (नेशनल बुक ट्रस्ट) और बीएचयू के संयुक्त तत्वावधान में नौ दिवसीय राष्ट्रीय संस्कृत पुस्तक मेला शनिवार से शुरू हो गया। राज्यपाल राम नाईक ने मेले का उद्घाटन किया और स्टॉलों पर लगी पुस्तकों का अवलोकन किया।
विज्ञापन


बतौर मुख्य अतिथि उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि संस्कृत केवल भाषा ही नहीं, भारतीय संस्कृति की आत्मा है। इसके प्रचार-प्रसार और संवर्द्धन की जरूरत है।
विज्ञापन

टाउनहॉल मैदान में 17 सितंबर तक चलने वाले मेले में राज्यपाल ने कहा कि संस्कृत दुनिया की सबसे पुरातन भाषा है। यह पुस्तक मेला लोगों को विचारों और भाषाओं से जोड़ने में सहायक सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि यह प्रसन्नता का विषय है कि 34 भाषाओं में पुस्तकों का प्रकाशन करने वाले न्यास ने पहली बार संस्कृत में पुस्तक का प्रकाशन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान राज्यपाल ने न्यास द्वारा महात्मा गांधी के विचारों पर आधारित संस्कृत की पहली पुस्तक ‘गांधी तत्व सत्कर्म’ का विमोचन किया। न्यास के अध्यक्ष डॉ. बलदेव भाई शर्मा ने कहा कि इस मेले में डेढ़ दर्जन से अधिक संस्कृत के प्रकाशक हैं।

खास तौर पर संस्कृत भाषा की पुस्तकों के प्रकाशन के लिए एक सलाहकार समिति बनाई गई है, जिसकी पहली बैठक काशी में होगी।  बीएचयू के कुलपति प्रो. जीसी त्रिपाठी ने संस्कृत भाषा और साहित्य की मौजूदा वक्त में जरूरत पर प्रकाश डाला।

डॉ. सत्यव्रत त्रिपाठी ने कहा कि संस्कृत की पुस्तकों के प्रति लोगों को रुझान बढ़ता जा रहा है, इसे बरकरार रखना होगा। पुस्तक मेले के उद्घाटन के दौरान  काशी विद्यापीठ के कुलपति डॉ. पी. नाग, संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. यदुनाथ प्रसाद दूबे, राधेश्याम खेमका, डॉ. रीता चौधरी सहित तमाम विद्वतजन, साहित्यप्रेमी मौजूद रहे। 

बुके की जगह बुक देने का आह्वान

national sanskrit book fair start in varanasi
राज्यपाल राम नाईक - फोटो : अमर उजाला
पुस्तक मेले का उद्घाटन करने आए राज्यपाल ने लोगों को पीएम नरेंद्र मोदी की बात याद दिलाते हुए कहा कि समारोहों में बुके की जगह बुक देने की परंपरा शुरू करें। किताबें अकेलेपन को दूर करती हैं। इनका साथ नहीं छोड़ना चाहिए। 

पुस्तक मेेले में राज्यपाल राम नाईक द्वारा लिखी पुस्तक ‘चरैवेति-चरैवेति’ भी लगी है। राज्यपाल ने बताया कि नवंबर में राष्ट्रपति ने इसका विमोचन किया था। मेले में नई दिल्ली के प्रभात प्रकाशन के स्टॉल पर इस पुस्तक का हिंदी और मराठी अनुवाद भी उपलब्ध है।

बताया कि इस पुस्तक का उर्दू में अनुवाद किया जा रहा है। उन्होंने इसका विमोचन काशी में कराने की इच्छा भी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed