{"_id":"667d1bc1eae86d44f004865b","slug":"national-president-of-azad-adhikar-sena-amitabh-thakur-demanded-fir-against-mla-bedi-ram-for-paper-leak-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Paper Leak: तीन राज्यों में पर्चा लीक के आठ मुकदमों वाले सुभासपा विधायक पर FIR की मांग, जानें- क्या है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Paper Leak: तीन राज्यों में पर्चा लीक के आठ मुकदमों वाले सुभासपा विधायक पर FIR की मांग, जानें- क्या है मामला
Thu, 27 Jun 2024 01:29 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Thu, 27 Jun 2024 01:29 PM IST
सार
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने सुभासपा विधायक विधायक बेदी राम पर पर एफआईआर की मांग की है। आरोप है कि तीन राज्यों में पर्चा लीक के आठ मुकदमे विधायक पर दर्ज हैं।
विज्ञापन
अमिताभ ठाकुर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने डीजीपी यूपी से सुभासपा के जखनिया विधायक बेदी राम पर पर्चा लीक मामले में एफआईआर दर्ज किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
अपनी शिकायत में उन्होंने कहा कि बेदी राम के खिलाफ पिछले दिनों दो वीडियो सामने आए हैं। इसमें एक वीडियो में पर्चा लीक का आरोपी विजेंद्र बेदी राम को पर्चा लीक का सरगना बता रहा हैं। लगभग 3 माह पुराने गाजीपुर के बताए गए दूसरे वीडियो में एक युवक बेदी राम से भर्ती करने के लिए दिया गया अपना पैसा मांग रहा है, जिस पर उनके द्वारा न सिर्फ पैसा देने से इनकार किया जा रहा है बल्कि तमाम भर्ती घोटाले में अपनी संलिप्तता भी खुले आम बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
अमिताभ ठाकुर ने कहा कि बेदी राम के 2022 में चुनाव आयोग के समक्ष दिए हलफनामे के अनुसार उन पर 2006 में थाना कृष्णा नगर, लखनऊ में रेलवे भर्ती परीक्षा लीक का पहला मुकदमा हुआ था और अभी तक यूपी, राजस्थान तथा मध्य प्रदेश में रेलवे भर्ती के पांच, पुलिस भर्ती का एक तथा एमपीपीसीएस के दो एफआईआर दर्ज हैं। जो उनके इस प्रकार के कार्यों में संलिप्तता को पूरी तरह प्रमाणित करते हैं। उन्होंने इन दोनों वीडियो में आए तथ्यों को गंभीर संज्ञेय अपराध बताते हुए एफआईआर की मांग की।