Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   National Olympiad Level 1 Students took mathematics exam at 17 centers in Varanasi

नेशनल ओलंपियाड लेवल 1: वाराणसी में 17 केंद्रों पर विद्यार्थियों ने दी गणित की परीक्षा, दिखा उत्साह

Tue, 24 Nov 2026 03:20 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Tue, 24 Nov 2026 03:20 PM IST
सार

अमर उजाला की तरफ से काशी में नेशनल ओलंपियाड लेवल 1 के तहत दूसरे चरण की परीक्षा कराई गई। इस दौरान 17 केंद्रों पर विद्यार्थियों ने गणित की परीक्षा दी। विद्यार्थियों में उत्साह रहा। 

विज्ञापन
National Olympiad Level 1 Students took mathematics exam at 17 centers in Varanasi
17 केंद्रों पर विद्यार्थियों ने दी गणित की परीक्षा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमर उजाला की ओर से कराए जा रहे नेशनल ओलंपियाड लेवल 1 के तहत दूसरे चरण में छात्रों ने सोमवार को गणित विषय की परीक्षा दी। परीक्षा जिले के 17 विद्यालयों में कराई गई। विद्यालयों के प्रधानाचार्य व निरीक्षकों ने अपनी निगरानी में परीक्षा कराई।

विज्ञापन


सीएचएस गर्ल्स स्कूल बीएचयू में प्रधानाचार्या प्रो. मधु कुशवाहा और समन्वयक अंशुला सक्सेना मौजूद रहीं। जय पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्या आकांक्षा सिंह और समन्वयक संजु सिंह मौजूद रहीं। हैप्पी होम इंग्लिश स्कूल में प्रधानाचार्य पुष्परंजन अग्रवाल और समन्वय रश्मि सिंह मौजूद रहीं। 
विज्ञापन


पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय कंचनपुर में प्रधानाचार्य डॉ. अरुन कुमार सिंह और समन्वय पल्लवी ठाकुर मौजूद रहीं। सेठ आनंद राम जयपुरिया स्कूल में प्रधानाचार्य धर्मेंदर मेनन, समन्वयक जितेश उपाध्याय और निरीक्षक श्रुति कुमार वासुदेव, विनीता दुबे, श्वेता माहेश्वरी, गीता पांडेय, पुर्णिमा राय, रित्विका आदि मौजूद रहीं। आरएस कॉन्वेंट सैनिक स्कूल में प्रधानाचार्या संध्या सिंह, समन्वयक आनंद रतन मिश्रा और निरीक्षक पुनीत तिवारी, नुपुर दत्ता, रेखा मिश्रा मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

ज्ञानदीप एकेडमी स्कूल में प्रधानाचार्या डॉ. मुक्ति पांडेय और समन्वयक रत्ना वाधवानी और निरीक्षक ईशा, विपिन श्रीवास्तव मौजूद रहे। सनबीम सनसिटी में प्रधानाचार्या अर्चना सिंह, समन्वयक कृतिका उपाध्याय और निरीक्षक संदीप श्रीवास्तव व विनीता सिंह मौजूद रहीं। तोमर चिल्ड्रन स्कूल में प्रधानाचार्या किरन सिंह और निरीक्षक शिखा श्रीवास्तव मौजूद रहीं। शिप्रा कॉन्वेंट स्कूल में प्रधानाचार्य सनी भारद्वाज, समन्वय प्रियंका त्रिपाठी और निरीक्षक रितु यादव मौजूद रहीं। 

डीपीएस काशी में प्रधानाचार्य मृणाल चौधरी और निरीक्षक शालिनी सिंह मौजूद रहीं। सनी वैली एकेडमी में निरीक्षक श्रीरीश कुमार श्रीवास्तव मौजूद रहे। ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल चोलापुर में प्रधानाचार्या रश्मि पाठक और निरीक्षक आलोक कुमार मिश्रा, प्रदीप कुमार चौबे, प्रशांत मिश्रा और विंध्याचल सोनी मौजूद रहे। ग्रीन वैली इंग्लिश स्कूल में प्रधानाचार्या किरन सिंह और निरीक्षक अंकित गुप्ता मौजूद रहे। स्वकेंद्र सिल्वर ग्रोव स्कूल में निरीक्षक मोहित श्रीवास्तव रहे।

लेवल 1 की परीक्षा प्रक्रिया के समापन के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे जिसके आधार पर शीर्ष 20% विद्यार्थी लेवल 2 की परीक्षा के लिए क्वालीफाई करेंगे। परीक्षा, परिणाम और आगे की सभी महत्वपूर्ण जानकारियां डैशबोर्ड पर उपलब्ध कराई जाएंगी ताकि विद्यार्थी और अभिभावक समय-समय पर अपडेट प्राप्त कर सकें। इस पहल का एक महत्वपूर्ण उद्देश्य है प्रतिभा की पहचान है। लेवल 2 के फाइनल परिणाम घोषित होने के बाद, अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड उन होनहार विद्यार्थियों को पुरस्कार भी मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed