{"_id":"658491552ed575787a06efa1","slug":"national-mathematics-day-diploma-course-in-vedic-mathematics-will-start-in-bhu-students-will-be-able-to-know-the-intricacies-varanasi-news-c-20-vns1013-458394-2023-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय गणित दिवस:बीएचयू में वैदिक गणित में शुरू होगा डिप्लोमा कोर्स, विद्यार्थी जान सकेंगे बारीकियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय गणित दिवस:बीएचयू में वैदिक गणित में शुरू होगा डिप्लोमा कोर्स, विद्यार्थी जान सकेंगे बारीकियां
विज्ञापन
बदलते समय के साथ ही गणितीय अध्ययन का क्षेत्र भी बढ़ता जा रहा है। प्राचीन गणित को तकनीक से जोड़ते हुए स्कूल, कॉलेजों के साथ ही विश्वविद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को बारीकियां बताई जा रही हैं। अब बीएचयू विज्ञान संस्थान के गणित विभाग की ओर से वैदिक गणित में डिप्लोमा कोर्स शुरू करने की तैयारी है। नई शिक्षा नीति के आधार पर तैयार होने वाले कोर्स में गणित के सूत्रों को शामिल किया जाएगा।
22 दिसंबर को गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती पर गणित दिवस मनाया जाता है। प्रोफेसर एसके मिश्रा के अनुसार एक साल के वैदिक गणित के कोर्स में बोधायन ऋषि, आर्यभट्ट, माधवन आदि जाने माने गणितज्ञों के सूत्रों के बारे में विद्यार्थियों को जानने का मौका मिलेगा। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के आधार पर तैयार किए जाने वाले कोर्स में सीट कितनी होगी, फीस क्या होगी। यह सब जल्द ही फाइनल होने की संभावना है।
संस्थान स्तर पर नई शिक्षा नीति के आधार पर एक साल के वैदिक गणित में डिप्लोमा कोर्स शुरू करने की तैयारी है। इसमें वैदिक विज्ञान केंद्र का भी सहयोग लिया जाएगा। तकनीक और वर्तमान में इसकी जरूरत के आधार पर कोर्स तैयार होगा। - प्रो. अनिल कुमार त्रिपाठी, निदेशक विज्ञान संस्थान, बीएचयू
विज्ञापन
बीएचयू में प्रो. पटौदी हॉल का उद्घाटन
राष्ट्रीय गणित दिवस पर दो दिवसीय संगोष्ठी का शुभारंभ आईआईटी मुंबई के प्रोफेसर और राष्ट्रीय उच्च गणित परिषद के अध्यक्ष प्रोफेसर दीपेंद्र प्रसाद ने किया। साथ ही प्रोफेसर विजय कुमार पटौदी हॉल का उद्घाटन भी किया गया। प्रो. दीपेंद्र ने ज्यामिति और बीजगणित पर खुलकर बातचीत की। अध्यक्षता आईआईटी बीएचयू से सेवानिवृत्त प्रोफेसर वशिष्ठ मुनि पांडेय ने की। संयोजक प्रो. शशिकांत सिंह ने आयोजन की जानकारी दी। स्वागत विभागाध्यक्ष प्रो. मुकुट मणि त्रिपाठी, धन्यवाद डॉ. विवेक लाहा ने किया।