फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   National karate tournament second day in varanasi

कराटे प्रतियोगिताः महिला खिलाड़ियों ने दिखाया दम, यूपी की टीम 31 पदकों के साथ शीर्ष पर 

Sat, 16 Dec 2017 09:21 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sat, 16 Dec 2017 09:21 PM IST
विज्ञापन
National karate tournament second day in varanasi
कराटे प्रतियोगिता का उद्धघाटन करते राज्यमंत्री डा नीलकंठ तिवारी - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में चल रही तीसरी राष्ट्रीय ओपेन नेशनल कराटे प्रतियोगिता में शनिवार को मेजबान यूपी टीम की महिला खिलाड़ियों का दबदबा रहा। फन और पैंतरे के खेल में महिला खिलाड़ियों ने सधे हुए प्रदर्शन के दम पर छह स्वर्ण और 12 रजत पदक अपनी झोली में डाले जबकि बालक वर्ग में चार स्वर्ण पदक टीम को मिले।
विज्ञापन


यूपी की टीम ने 31 पदकों के साथ शीर्ष पर जगह बनाई। शनिवार को संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम सिगरा के बैडमिंटन हॉल में देर शाम तक चले मुकाबले में यूपी के खिलाड़ी सुबह से ही प्रतिद्वंद्वियों पर भारी दिखे।
विज्ञापन


शनिवार को प्रतियोगिता का उद्घाटन विधि-न्याय, खेल, सूचना एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने किया। अमर उजाला फाउंडेशन और मानव एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय नेशनल कराटे प्रतियोगिता का समापन रविवार को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को प्रतियोगिता के सब जूनियर वर्ग में यूपी के सत्यम पटेल, इशु पाठक, देववर्धन सिंह, अलख यादव, नाजिया परवीन, खुशी सिंह, श्रेया गौतम, कशिश पटेल, आर्मठी कुमार, संस्कृति वर्मा, साक्षी तिवारी बंगाल के आकाशदीप मित्र, द्विमिका सिंह राय, एश्ना मित्रा, लोपा मुद्रा, उत्तराखंड की तनीशा पटेल ने स्वर्ण पदक अपने नाम किए।

रजत पदक विजेताओं में उत्तर प्रदेश के अलिज्बा, नमिराह, मुस्कान गुप्ता, नीशू चौधरी, श्रेयशी, तनुप्रिया, आराध्या, श्रेया राज, सुनिधि सिंह, अंजली पटेल, खुशी वर्मा, नैना चौधरी, बिहार की आद्या, बंगाल की अरूनिमा दास शामिल हैं। इसके अलावा उत्तर प्रदेश ने नौ कांस्य, उत्तराखंड ने चार, झारखंड ने दो और आंध्र प्रदेश ने एक कांस्य पदक जीता। 

रविवार को होंगे सीनियर और जूनियर वर्ग के मुकाबले

National karate tournament second day in varanasi
कराटे प्रतियोगिता में फाइट करते खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
रविवार को जूनियर और सीनियर वर्ग के खिलाड़ियों के मुकाबले होंगे। इस प्रतियोगिता में लगभग ढाई सौ खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। स्टेडियम में शनिवार को सब जूनियर और कैडेट वर्ग के मुकाबले हुए। इस दौरान लगभग 250 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

तीसरी नेशनल ओपन कराटे चैंपियनशिप प्रतियोगिता के दौरान मुख्य अतिथि राज्यमंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने मानव अकादमी आफ मार्शल आर्ट की ओर से प्रकाशित स्मारिका का भी विमोचन किया। इसमें कराटे खिलाड़ियों के साथ ही शहर के प्रबुद्ध लोगों के शुभकामना संदेश जारी किए गए हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल शनिवार की शाम नई दिल्ली से बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचीं। देर शाम वह वाराणसी से मिर्जापुर रवाना हो गईं। रविवार को वे अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से सिगरा स्थित डॉ. संपूर्णानंद स्टेडियम में आयोजित थर्ड नेशनल ओपेन कराटे कंपटीशन-2017 समारोह में भाग लेंगी।

शाम चार बजे से साढ़े पांच बजे तक समारोह में विजेताओं को पुरस्कृत करेंगी। इसके बाद वे सर्किट हाउस जाएंगी। शाम करीब सात बजे पूर्वा एक्सप्रेस से कानपुर के लिए रवाना होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed