फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   national football league will be launch on 24 august at varanasi

बनारस में 24 अगस्त को लांच होगा नेशनल फुटबाल लीग, 160 टीमों का होगा मुकाबला

Tue, 25 Jul 2017 01:32 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Tue, 25 Jul 2017 01:32 PM IST
विज्ञापन
national football league will be launch on 24 august at varanasi
football
बनारस में 24 अगस्त को अंडर-17 यूफ्लेक्स नेशनल फुटबाल लीग की लांचिंग बीएचयू में की जाएगी। इस आयोजन में भारत से 160 टीमों के हिस्सा लेने की संभावना है। इसमें पूर्वांचल समेत गोरखपुर की टीमें हिस्सा लेंगी। यह जानकारी स्टेयर्स फुटबाल लीग के महासचिव सिद्धार्थ उपाध्याय ने दी।
विज्ञापन


इस दौरान मिशन 11 मिलियन प्रमोशन प्रोग्राम की भी लांचिंग की जाएगी।  बताया कि 24 अगस्त को होने वाले लांचिंग प्रोग्राम में खेल मंत्री विजय गोयल, चेतन चौहान और खेल सचिव समेत कई राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी शामिल होंगे।
विज्ञापन


स्टेयर्स स्कूल फुटबाल लीग (एसएसएफएल) की ओर से अंडर-17 ग्रुप में 160 टीमों को शामिल करने का लक्ष्य है। इसमें पूर्वांचल समेत गोरखपुर, दिल्ली, गुजरात और हरियाणा के खिलाड़ी भी शामिल होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नेशनल फुटबाल लीग का आयोजन चंदौली, गाजीपुर, जौनपुर, वाराणसी, देवरिया, कुशीनगर, गोरखपुर और महाराजगंज में किया जाएगा। चार अक्तूबर तक फाइनल खेला जाएगा। लीग मैचों का शुभारंभ वाराणसी में होगा।
 

हॉकी खिलाड़ियों का पंजीकरण शुरू

national football league will be launch on 24 august at varanasi
वाराणसी जिला हॉकी लीग की ओर से सोमवार से खिलाड़ियों का पंजीकरण शुरू हो गया है। बिना पंजीकरण के कोई भी खिलाड़ी जिला हॉकी लीग और अन्य हॉकी प्रतियोगिताओं में नहीं खेल सकेंगे। चयन परीक्षण में भी वही खिलाड़ी हिस्सा ले सकेगा, जिसके पास हॉकी वाराणसी का मान्यता प्राप्त कार्ड होगा।

इसके साथ ही टीमों का भी पंजीकरण किया जाएगा। बालिका वर्ग की लीग बेनियाबाग और बालक एवं पुरुष वर्ग की लीग सिगरा स्टेडियम में आयोजित होगी। पंजीकरण के इच्छुक खिलाड़ी दो अगस्त तक हॉकी वाराणसी के संयुक्त सचिव एवं सिगरा स्टेडियम के हॉकी कोच वीपीएस पाल से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed