फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   National convention of prominent builders of the country will be held in Kashi

Varanasi News: काशी में होगा देश के प्रमुख बिल्डरों का राष्ट्रीय सम्मेलन

Wed, 17 May 2023 10:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 May 2023 10:00 PM IST
विज्ञापन
National convention of prominent builders of the country will be held in Kashi
काशी में होगा देश के प्रमुख बिल्डरों का राष्ट्रीय सम्मेलन
विज्ञापन

- क्रेडाई पूर्वांचल करेगा आयोजन, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को करेंगे आमंत्रित
संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणसी। काशी में जल्द ही देश के प्रमुख बिल्डर, डेवलपर और इंजीनियरों का राष्ट्रीय सम्मलेन होगा। इसका खाका क्रेडाई पूर्वांचल ने तैयार कर लिया है। इसमें देश के अलग-अलग राज्यों से 300 से ज्यादा बिल्डर, डेवलपर और इंजीनियर हिस्सा लेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी कार्यक्रम में आमंत्रित किया जाएगा।

सम्मेलन में कार्बन उत्सर्जन में कमी, जल संचयन, हरित क्षेत्र के विकास, किफायती एवं आधुनिक आवास के निर्माण और उत्तर प्रदेश में निवेश की संभावनाओं पर मंथन किया जाएगा। इसी सिलसिले में बुधवार को नदेसर स्थित एक होटल में बैठक भी हुई। क्रेडाई पूर्वांचल के अध्यक्ष आकाश दीप ने बताया कि काशी में ऐसा सम्मेलन पहली बार होगा। इसकी रूपरेखा तैयार की जा रही है। स्थान का चयन जल्द ही किया जाएगा। इसका प्रस्ताव क्रेडाई यूथ विंग के राष्ट्रीय अधिवेशन में रखा गया था। जल्द ही मंजूरी मिलने की उम्मीद है। क्रेडाई पूर्वांचल के कोषाध्यक्ष एवं क्रेडाई नेशनल के नार्थ जोन के महासचिव प्रशांत केजरीवाल ने कहा कि सम्मेलन में पीएम मोदी व सीएम योगी को भी आमंत्रित किया जाएगा। बैठक में क्रेडाई पूर्वांचल के संगठनों की संख्या बढ़ाकर 500 से अधिक करने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर गोविंद केजरीवाल, अनुज डिडवानिया, सर्वेश कुमार अग्रवाल, अनूप दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed