फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   National Cinema Day Movie tickets are available for Rs 75 today you can watch Brahmastra movie in Varanasi

National Cinema Day: आज 75 रुपए में मिल रही मूवी टिकट, वाराणसी में ऐसे बुक करें 'ब्रह्मास्त्र' फिल्म की टिकट

Fri, 23 Sep 2022 11:28 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 23 Sep 2022 11:28 AM IST
सार

वाराणसी के सिगरा और भेलूपुर के मल्टीप्लेक्स में आज यानी शुक्रवार को महज 75 रुपये में फिल्में दिखाई जा रही हैं। हालिया रिलीज हुई फिल्में दर्शक देख सकेंगे।

विज्ञापन
National Cinema Day Movie tickets are available for Rs 75 today you can watch Brahmastra movie in Varanasi
brahmastra - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आज नेशनल सिनेमा डे है। इस मौके पर थिएटर की 4500 से ज्यादा स्क्रीन्स पर सिर्फ 75 रुपए में फिल्में दिखाई जा रही हैं। मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ने ये फैसला लिया है। वाराणसी के सिगरा और भेलूपुर के मल्टीप्लेक्स में आज यानी शुक्रवार को महज 75 रुपये में फिल्में दिखाई जा रही हैं। हालिया रिलीज हुई फिल्में दर्शक देख सकेंगे। 23 सितंबर नेशनल सिनेमा डे के उपलक्ष्य पर यह फैसला वाराणसी सिनेमा एक्सहिबीटर्स एसोसिएशन ने लिया है।

विज्ञापन

एसोसिएशन के सचिव मनीष तलवार के अनुसार नेशनल सिनेमा डे के खास मौके पर देश भर के सिनेमा घरों में मात्र 75 रुपये में फिल्म दिखाने का निर्णय लिया गया है। सचिव मनीष तलवार के अनुसार 75 रुपये में टिकट खरीदने के लिए दर्शक को सिर्फ सिनेमा हाल के बाहर से टिकट खरीदना होगा। इसके अलावा ऑनलाइन माध्यम से भी टिकट खरीद सकते हैं, लेकिन उसके लिए जीएसटी और इंटरनेट फीस के चार्ज भी अलग से देने होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed