{"_id":"60f72c068ebc3e6d7f21b7d2","slug":"national-athlete-running-from-banaras-to-delhi-for-better-training-varanasi-news-vns6015750169","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेहतर प्रशिक्षण के लिए राष्ट्रीय एथलीट बनारस से दिल्ली तक दौड़ लगा रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेहतर प्रशिक्षण के लिए राष्ट्रीय एथलीट बनारस से दिल्ली तक दौड़ लगा रहा
विज्ञापन
गंगा किनारे रेत पर बांस के सहारे अभ्यास करके जिलास्तरीय और राज्यस्तरीय पोलवाल्ट में कई पदक जीतने वाले कोनिया निवासी राष्ट्रीय एथलीट शेखर पांडेय इन दिनों बेहतर अभ्यास के लिए बनारस से दिल्ली की दौड़ लगा रहे हैं।
शेखर ने बताया आगामी प्रतियोगिताओं की तैयारी के लिए सिगरा स्टेडियम में गया, लेकिन वहां कोच और उपकरण ही नहीं हैं। दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में अभ्यास करने के लिए गया तो वहां के कोच पीसी त्यागी से प्रशिक्षण लेना था, लेकिन उनकी बहाली नहीं की गई। ऐसे में मेरे पास बेहतर अभ्यास के लिए कोई विकल्प नहीं है। शेखर के अलावा भी जिले में जूडो, खोखो, कबड्डी सहित कई खेलों के कोच न होने से खिलाड़ियों की तैयारी नहीं हो पा रही है।
सिगरा स्टेडियम में भाला फेंक, गोला फेंक, चक्र फेंक, तीरंदाजी, पोलवाल्ट जैसे खेलों के अभ्यास के लिए अनुमति नहीं है। साथ ही फुटबाल को छोड़ किसी खेल के लिए कोच ही नहीं है। ऐसे में खिलाड़ियों का प्रशिक्षण नहीं दिया जा रहा है। -आरपी सिंह, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी