फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Naseebwali brought alive the difficulties of women's life

Varanasi News: स्त्री जीवन की कठिनाइयों को नसीबांवाली ने किया जीवंत

Mon, 30 Jun 2025 01:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jun 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Naseebwali brought alive the difficulties of women's life
वाराणसी। नागरी नाटक मंडली में रविवार को नसीबांवाली नाटक ने स्त्री जीवन की कठिनाइयों और उनके निजी संकट को जीवंत किया। नाटक की मुख्य पात्र रानो विपरीत परिस्थितियों में भी अपनों की भलाई के लिए अनचाहे फैसले को मानने के लिए विवश की जाती है। कलाकारों ने मंच पर स्त्री के मानसिक द्वंद, भावना और कर्तव्य के बीच हो रहे टकराव को बड़ी रोचकता और संवेदशीलता के साथ प्रस्तुत किया। नागरी नाटक मंडली और भारतेंदु नाट्य अकादमी की ओर से 28वीं नवांकुर ग्रीष्मकालीन कार्यशाला के तहत नसीबांवाली का मंचन किया गया। राजिंदर सिंह बेदी के उपन्यास एक चादर मैली सी पर आधारित नाटक का निर्देशन एवं नाट्य लेखन प्रो. विभांशु वैभव ने किया। कलाकारों में मनी अवस्थी, गौरव मणि, मयंक कुमार, अरविंद कुमार, अमिषा जायसवाल, समृद्धि शुक्ला, सुहानी मौर्या, शिवांग शर्मा, खुशी कुमारी गुप्ता, आद्या मोहनानी, आशीष आर सिंह थे। सह निर्देशक राजेश्वर त्रिपाठी, प्रकाश परिकल्पना गोविंद सिंह यादव, सहायक राहुल सेन, आरव पाठक रहे। नाटक में डॉ. संजय मेहता, डॉ. अजीत सैगल, डॉ. राकेश मजूमदार, डॉ. रति शंकर त्रिपाठी, डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी और सुमन पाठक का सहयोग रहा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed