{"_id":"5c25165abdec2256cd7e1902","slug":"narendra-modi-will-come-varanasi-and-preparations-started","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी का दौराः बनारस में युद्धस्तर पर चल रही तैयारियां, एसपीजी कर चुकी मुआयना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी का दौराः बनारस में युद्धस्तर पर चल रही तैयारियां, एसपीजी कर चुकी मुआयना
Fri, 28 Dec 2018 04:38 PM IST
shashikant misra
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: shashikant misra
Updated Fri, 28 Dec 2018 04:38 PM IST
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : amar ujala
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी 29 दिसंबर को में कार्यक्रम को लेकर काफी जोरों से तैयारियां चल रही हैं। पीएम मोदी के दौरे कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा जायजा लेने का काम निरंतर चल रहा है, साथ ही कमियां मिलने पर दिशा-निर्देश भी दिए जा रहे हैं। वही एसपीजी के अधिकारी पीएम के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर चुके हैं। आगे की स्लाइड्स में देखें...
Trending Videos
varanasi
- फोटो : amar ujala
पीएम आगमन के मद्देनजर चांदपुर और बड़ा लालपुर के साथ संभावित मार्गों पर साफ सफाई के साथ सड़कें बनाने का काम शुरू हो गया है। गड्ढों को पाटने के बाद काली गिट्टी डालकर रोलर चलाए जा रहे हैं। युद्धस्तर पर चल रहे काम की मानीटरिंग सीधे पीएमओ कर रहा है।
varanasi
- फोटो : amar ujala
हेलीपैड से भूलनपुर चौराहा जीटीरोड तक 1300 मीटर पिच रोड मरम्मत भी कर दी गयी है जिस पर से पीएम की फ्लीट गुजरेगी। वहीं पीएसी गेट के पास ग्राम पंचायत द्वारा खडंजे का कार्य तेजी से कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : amar ujala
दीनदयाल हस्तकला संकुल बड़ालालपुर में दीवारों का रंग रोगन कराया जा रहा है। उस पर हस्तकला से जुड़ी आकृतियों पर रंगों को भरा जा रहा है। अंदर और बाहर दोनों तरफ सजाया संवारा जा रहा है। मंच आदि की व्यवस्थाओं को अधिकारी परख रहे हैं। जो छोटी छोटी कमियां हैं उन्हें दूर कराया जा रहा है।
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : amar ujala
स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रधानमंत्री के आगमन के दौरान तीन अस्पतालों में सेफ हाउस बनाया गया है। यहां डॉक्टरों के साथ ही स्वास्थ्य कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई है। सीएमओ डा. वीबी सिंह ने बताया कि बाबतपुर में प्रज्ञा हास्पिटल, बीएचयू सर सुंदर लाल अस्पताल, दीनदयाल अस्पताल में सेफ हाउस बनाया गया है। इसके अलावा सभी अस्पतालों को एलर्ट किया गया है।