प्रधानमंत्री मोदी के संसदीय क्षेत्र के चार गांवों ने किया मतदान का बहिष्कार, दीवारों पर लगाए पोस्टर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी में सीवर की मांग को लेकर डीरेका से सटे गांव नाथूपुर, मड़ौली, भुल्लनपुर और लखनपुर इन दिनों चर्चा का विषय बने हुए हैं। यहां के नागरिकों ने जिला प्रशासन के खिलाफ ही पोस्टर युद्ध छेड़ दिया है।
जिसमें लिखा है 'सीवर दो वोट लो' उनका मानना है कि इस इलाके में सीवर की समस्या है। सीवर के लिए यहां के नागरिक ब्लॉक से लगाए जिलाधिकारी तक शिकायत कर चुके हैं। लेकिन इनकी शिकायत पर कोई सुनवाई नहीं हुई।
प्रभावित हो सकता है चुनाव का परिणाम
यहां के लोगों ने 2019 में हो रहे लोकसभा चुनाव में मतदान का बहिष्कार करने का मन बना लिया है। इसके लिए यहां के नागरिकों की तरफ से डीएलडब्ल्यू से लेकर मड़ौली सेंट जॉन्स तक नाथूपुर भुल्लनपुर आदि क्षेत्रों में दीवारों पर पोस्टर लगाकर अभी से प्रशासन को आगाह कर रहे हैं।
लहाल कोई भी यह बताने को तैयार नहीं है कि ये पोस्टर किस संस्था और किस समिति द्वारा लगाए गए हैं। यह पोस्टर लगी दीवारों से गुजरने वाले लोगों के लिए कौतूहल का विषय बना हुआ है। कयास लगाए जा रहे हैं कि काशी विद्यापीठ विकास खंड के अंतर्गत के इतने बड़े आबादी वाले इलाके के मतदाताओं का मतदान में हिस्सा न लेने से चुनाव का परिणाम प्रभावित हो सकता है।