फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Narendra modi arrived in varanasi for few minutes

अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचे पीएम मोदी, चंद मिनट रुकने बाद हुए रवाना

Fri, 16 Nov 2018 11:36 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Fri, 16 Nov 2018 11:36 AM IST
विज्ञापन
Narendra modi arrived in varanasi for few minutes
बनारस में पीएम मोदी - फोटो : amar ujala

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार की सुबह लगभग साढ़े दस बजे अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के बाबतपुर स्थित लालबहादुर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहुंचे। विशेष विमान से आए पीएम मोदी एयरपोर्ट पर कुछ मिनट रुके।

विज्ञापन


इसके बाद वह सेना के हेलीकॉप्टर से छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में चुनावी रैली को संबोधित करने निकल गए। बता दें कि इससे पहले प्रधानमंत्री के आगमन के मद्देनजर गुरुवार को पुलिस लाइन से बाबतपुर एयरपोर्ट तक फ्लीट रिहर्सल किया गया।
विज्ञापन


इसके साथ ही एयरपोर्ट के अंदर और बाहर जबरदस्त तलाशी अभियान चला। बाबतपुर एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर एसपीजी के अलावा एक पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में पुलिस और पीएसी के जवानों के साथ ही सीआईएसएफ तैनात रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन्होंने किया स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को थोड़ी देर के लिए बनारस एयरपोर्ट पर रुके। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने पीएम मोदी का स्वागत किया। पीएम मोदी विशेष विमान से एयरपोर्ट पर आए और इसके बाद वह सेना के हेलीकॉप्टर से छत्तीसगढ़ रवाना हो गए।

एयरपोर्ट पर स्वागत करने वालों में काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेशचंद्र श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, संसदीय कार्यालय प्रभारी शिवचरण पाठक, कमिश्नर दीपक अग्रवाल, आईजी विजय कुमार मीणा, डीएम सुरेंद्र सिंह, एसएसपी आनंद कुलकर्णी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed