फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   naramasi

125 से ज्यादा भवन जर्जर, लोगों को सता रहा डर

Mon, 08 Jun 2020 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
naramasi
वाराणसी। शहर में 125 से अधिक पुराने जर्जर मकान हैं जो कभी भी हादसे के कारण बन सकते हैं। इनके आसपास से गुजरते समय लोगों के मन में भय बना रहता है कि कहीं ये गिर न जाएं। कई मकान तो दूसरे भवनों के सहारे खड़े हैं। फिर भी ऐसे मकानों में लोग रह रहे हैं। नगर निगम की ओर से सर्वे किया जा रहा है। जल्द ही नोटिस देकर गिराया जाएगा।
विज्ञापन

पुराना शहर होने के कारण संकरी गलियों में रोज हजारों लोगों का आना-जाना लगा रहता है। कई गलियों की हालत तो ऐसी है कि वहां दो बाइक एक साथ नहीं जा सकतीं हैं। गलियों में स्थित जर्जर मकानों में लोग रहते हैं, जबकि नगर निगम 100 से 150 वर्ष पुराने भवनों को जर्जर घोषित करने के साथ नोटिस भेज चुका है। नोटिस मिलने के बावजूद जर्जर भवनों में रह रहे लोग खाली नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

उधर, नगर निगम भी इन जर्जर भवनों को गिराने में रुचि नहीं दिखा रहा। तंग गलियों में कई जर्जर मकान तीन से पांच मंजिला हैं, जहां पैदल या साइकिल से ही जाया जा सकता है। यदि इन मकानों में कोई हादसा हो गया तो बचाव व राहत कार्य चुनौती होगा। नगर निगम अधिनियम के अनुसार के निगम को जर्जर मकान गिराने का पूरा अधिकार है। जनहित में जब चाहे जर्जर मकान को गिरा सकते हैं। ऐसे में बारिश में जर्जर मकान गिरने से हादसे की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई जर्जर भवनों में किराएदारों का कब्जा है। कई सालों से इन मकानों में लोग रहते हैं। जो अब खाली करने को राजी नहीं है। कई भवन स्वामियों ने इसकी शिकायत नगर निगम में भी की है, लेकिन भवन स्वामी व किराएदार का झगड़ा मानकर नगर निगम भी इन्हें खाली कराने में दिलचस्पी नहीं ले रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed