{"_id":"6140d7728ebc3e137c27a562","slug":"nand-gopal-nandi-in-varanasi-for-bjp-prabudh-sammelan-cabinet-minister-said-akhilesh-yadav-licks-by-spitting-he-is-still-childish-and-also-targeted-priyanka-gandhi-om-prakash-rajbhar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बनारस में नंद गोपाल नंदी: कैबिनेट मंत्री ने कहा- अखिलेश यादव के अंदर अभी बचपना, प्रियंका गांधी पर भी साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनारस में नंद गोपाल नंदी: कैबिनेट मंत्री ने कहा- अखिलेश यादव के अंदर अभी बचपना, प्रियंका गांधी पर भी साधा निशाना
Tue, 14 Sep 2021 11:21 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Tue, 14 Sep 2021 11:21 PM IST
सार
प्रबुद्ध सम्मेलन में शामिल होने के लिए मंगलवार को वाराणसी पहुंचे कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को उन्होंने बच्चा बताया। प्रियंका गांधी पर भी निशाना साधा।
विज्ञापन
प्रबुद्ध सम्मेलन में अनिल राजभर और नंद गोपाल नंदी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी मंगलवार को वाराणसी पहुंचे। शिवपुर विधानसभा क्षेत्र की आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन से पहले सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत में कैबिनेट मंत्री नंदी ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने अखिलेश यादव को बच्चा बताया। कहा कि पिता की गद्दी पर आसीन अखिलेश में अभी बचपना है। उन पर टोटी चोरी का भी आरोप लगा तो उनके बारे में क्या कहा जाए।
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी की सक्रियता पर उन्होंने कहा कि चांदी की चम्मच लेकर पैदा होने वाले समाज की भलाई नहीं कर सकते। उन्होंने कोरोना वैक्सीन पर उठाए गए सवाल पर भी पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर तंज कसा।
इधर, शिवपुर विधानसभा में आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी ने कहा कि सरकार ने अपने अच्छे कामों से प्रदेश को नई दिशा दी है। अब उनके कामों को समाज में प्रबुद्धजन सराहना दें। कश्मीर मुद्दा से लेकर के राम जन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर निर्माण ने देश को गौरवान्वित किया है।
विज्ञापन
पढ़ेंः इलाज में लापरवाही के चलते कोरोना संक्रमित की मौत, जौनपुर के डीएम, तत्कालीन सीएमओ समेत 5 पर हत्या का वाद दर्ज
कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कहा की पार्टी अपने संकल्प सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के साथ-साथ सब का प्रयास को आज सरकार चरितार्थ कर रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा और धन्यवाद ज्ञापन विधानसभा प्रभारी कृष्ण बिहारी राय ने किया। इस दौरान प्रबुद्धजनों का सम्मान भी किया गया।

दोबारा विधानसभा पहुंच कर दिखाएं ओपी राजभर
सर्किट हाउस में मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के भाजपा में शामिल होने के सवाल पर कहा कि वे हैं कौन? उनके आगे पीछे का पता ही नहीं है, वे तो गृह मंत्री अमित शाह के कारण विधानसभा में पहुंचे थे और अब दोबारा वहां पहुंच कर दिखाएं।