फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Namami Gange Two lakh fish released from Sant Ravidas Ghat in Ganga, river and fishermen will be of great ben

Namami Gange: संत रविदास घाट से गंगा में छोड़ी गई दो लाख मछलियां, नदी और मछुआरों को होगा जबरदस्त फायदा

Thu, 20 Apr 2023 10:09 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 20 Apr 2023 10:09 AM IST
सार

नमामि गंगे ( गंगा विचार मंच) के प्रांत सह संयोजक राजेश शुक्ला ने कहा कि स्थानीय मछुआरों की आजीविका बढ़ाने में यह योजना मददगार साबित हो रही है। मछली की संख्या में इजाफा होने से नदी की स्वच्छता को बनाए रखने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन
Namami Gange Two lakh fish released from Sant Ravidas Ghat in Ganga, river and fishermen will be of great ben
संत रविदास घाट से गंगा में छोड़ी गई दो लाख मछलियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नमामि गंगे योजना के सौजन्य से राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के तहत मंगलवार को गंगा में मछलियों के संरक्षण और संवर्धन के लिए केंद्रीय अंतरस्थली मत्स्यकी अनुसंधान संस्थान सिफरी के द्वारा संत रविदास घाट पर दो लाख मछलियां छोड़ी गई। विदित हो कि नमामि गंगे योजना के तहत गंगा की स्वच्छता और भूगर्भ जल के संरक्षण के लिए समग्र प्रयास किए जा रहे हैं। ये भी उसी का एक हिस्सा है।

विज्ञापन

योजना के क्रियान्वयन से स्थानीय मछलियों के प्रजाति के जर्म-पलाज्म का पुनर्स्थापन तथा जैव विविधता का संतुलन एवं संरक्षण हो सकेगा तथा प्रति इकाई क्षेत्रफल में मत्स्य उत्पादन में अभिवृद्धि से जीविकोपार्जन हेतु शिकारमाही पर निर्भर मछुआरों की आय बढ़ोतरी होगी तथा उनके जीवन स्तर में सुधार होगा।  संत रवि दास घाट पर गंगा नदी में 200000 (दो लाख ) भारतीय प्रमुख कार्प-कतला, रोहू, मृगल मछलियों के बीज को रैंचिंग सह जन जागरूकता कार्यक्रम के तहत छोड़ा गया। अवसर पर संस्थान के निदेशक डॉ  बि के दास ने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए गंगा नदी में मछली और रैंचिंग के महत्व को बताया। उन्होने कहा कि इस वर्ष गंगा नदी में कम हो रहे महत्वपूर्ण मत्स्य प्रजातियों के 22 लाख से ज्यादा बीज का रैंचिंग होना रखा गया है। कार्यक्रम के  अतिविशिष्ट  अतिथि डॉ बी पी मोहंती  अतिरिक्त महानिदेशक (अंतर्स्थलीय मात्स्यिकी), आईसीएआर , नई दिल्ली ने  ने कहा कि गंगा की अविरलता और निर्मलता बनाए रखने के लिए सभी जन का सहयोग जरूरी है।

विज्ञापन

Namami Gange Two lakh fish released from Sant Ravidas Ghat in Ganga, river and fishermen will be of great ben
सिफरी द्वारा दो लाख मत्स्य बीज का वाराणसी के गंगा नदी में संचय किया गया - फोटो : अमर उजाला
बताया कि गंगा में प्रदूषण को नियंत्रित करने और नदी का इको सिस्टम बरकरार रखने के लिए रिवर रांचिंग प्रोसेस का भी प्रयोग किया जा रहा है। इस प्रक्रिया में गंगा में अलग-अलग प्रजाति की मछलियां छोड़ी जाती हैं। यह मछलियां नाइट्रोजन की अधिकता बढ़ाने वाले कारकों को नष्ट करती हैं । ये मछलियां गंगा की गंदगी को तो समाप्त करती हैं ।
साथ ही जलीय जंतुओं के लिए भी हितकारी होती हैं। नमामि गंगे ( गंगा विचार मंच) के प्रांत सह संयोजक राजेश शुक्ला ने कहा कि स्थानीय मछुआरों की आजीविका बढ़ाने में यह योजना मददगार साबित हो रही है। मछली की संख्या में इजाफा होने से नदी की स्वच्छता को बनाए रखने में मदद मिलेगी। पतित पावनी गंगा की अविरल धारा को स्वच्छ बनाने की जरूरत है ताकि मां गंगा के अस्तित्व को बचाया जा सके।। इस अवसर  अनिल कुमार, मत्स्य उप निदेशक, उ प्र, गंगा टास्क फोर्स से लेफ्टिनेंट कर्नल सुनील गुहानी, सुबेदार शिवेंद सिंह, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय से प्रो.राधा चौबे व जंतु विज्ञान विभाग के छात्र-छात्राएं, शिवदत्त द्विवेदी ,पुष्पलता वर्मा, गंगा प्रहरी दर्शन निषाद उपस्थित रहे कार्यक्रम के प्रारंभ में फिसरी के केंद्र प्रभारी डॉ धर्म नाथ झा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।  कार्यक्रम में आस-पास गाव के मत्स्य पालक, मत्स्य व्यवसायी तथा गंगा तट पर रहने वाले स्थानीय लागों ने भाग लिया। अन्त में संस्थान के वैज्ञानिका  डा० वी आर ठाकुर ने धन्यवाद ज्ञापन किया, डॉ मितेश रामटेक, डॉ विकास कुमार, डॉ जितेन्द्र कुमार एवं अन्य अधिकारियों और शोधार्थीयों की सहभागिता रही ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed