फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Namami Gange started cleaning campaign at Hanuman Ghat, recited Hanuman Chalisa and made this wish

हनुमान जन्मोत्सव: नमामि गंगे ने हनुमान घाट पर चलाया सफाई अभियान, हनुमान चालीसा का पाठ कर की ये कामना

Thu, 06 Apr 2023 02:46 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 06 Apr 2023 02:46 PM IST
सार

महाबली हनुमान के जन्मोत्सव के अवसर पर जय हनुमान ज्ञान गुणसागर, जय कपिश तिहुं लोक उजागर .. श्री हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ करके आरोग्य भारत और गंगा निर्मलीकरण की कामना भी की गई। हनुमान घाट पर गंगा की सफाई की गई। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देकर गंदगी फैलाने के लिए लोगों से मना किया गया।

विज्ञापन
Namami Gange started cleaning campaign at Hanuman Ghat, recited Hanuman Chalisa and made this wish
हनुमान जन्मोत्सव: नमामि गंगे ने हनुमान घाट पर चलाया सफाई अभियान, हनुमान चालीसा का पाठ कर की ये कामना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नमामि गंगे ने हनुमान घाट स्थित बड़े हनुमान मंदिर और हनुमान घाट पर प्रभु श्रीराम के अन्नय भक्त, वीरता व त्याग के पर्याय संकटमोचन महाबली हनुमान का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया । हनुमान घाट पर सुन्दर काण्ड के पाठ से चहुंओर भक्तिमय माहौल रहा । नमामि गंगे के सदस्यों ने राजेश शुक्ला के संयोजन में सुख समृद्धि और पर्यावरण संरक्षण की कामना से हनुमान जी की आरती उतारी। उन्हें लड्डू, तुलसी की पत्ती, माला-फूल, सिंदूर अर्पित करके समस्त कष्ट हरने की कामना की गई।

विज्ञापन

महाबली हनुमान के जन्मोत्सव के अवसर पर जय हनुमान ज्ञान गुणसागर, जय कपिश तिहुं लोक उजागर .. श्री हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ करके आरोग्य भारत और गंगा निर्मलीकरण की कामना भी की गई। हनुमान घाट पर गंगा की सफाई की गई । पर्यावरण संरक्षण का संदेश देकर गंदगी फैलाने के लिए लोगों से मना किया गया । नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला ने कहा कि श्री हनुमान प्रकृति और जीवन के प्राणतत्व हैं। भगवान राम के जन्म के छह दिन बाद जन्मे थे भक्त हनुमान । तुलसीदास जी हनुमान चालीसा में लिखते हैं- ‘भीम रूप धरि असुर संहारे. रामचंद्रजी के काज संवारे’. इसका अर्थ है कि, राम जी सबके बिगड़े काम बनाते हैं, लेकिन उनके काम हनुमानजी बनाते हैं। यही कारण है कि प्रभु राम की सहायता करने के लिए हनुमान जी का जन्म रुद्र के 11वें अवतार के रूप हुआ। आयोजन में प्रमुख रूप से नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला, नगीना पांडेय, स्वास्ती  मिश्रा, वंशिका द्विवेदी, अंजलि, साक्षी, दिशा, आकांक्षा, नंदिनी आदि मौजूद रहे ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed