फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Namami Gange performed special Ganga Aarti to welcome PM Modi, cleaned Ganga and gave the message of cleanline

Varanasi: PM Modi के स्वागत में नमामि गंगे ने की विशेष गंगा आरती, गंगा सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश

Thu, 06 Jul 2023 10:57 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 06 Jul 2023 10:57 AM IST
सार

नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला ने कहा कि काशी में पीएम मोदी हमेशा से खास हैं और रहेंगे। काशी की स्वागत परंपरा संस्कृति और अध्यात्म से सरावोर रही है। मां गंगा की आरती कर हमने राष्ट्र के लिए सुख और समृद्धि की कामना की है।

विज्ञापन
Namami Gange performed special Ganga Aarti to welcome PM Modi, cleaned Ganga and gave the message of cleanline
Varanasi: PM Modi के स्वागत में नमामि गंगे ने की विशेष गंगा आरती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश के प्रधानमंत्री व काशी के सांसद नरेंद्र मोदी शुक्रवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंच रहे हैं। वह काशी को करोड़ों की सौगात देंगे। ऐसे में उनके भव्य स्वागत के लिए  नमामि गंगे ने गुरुवार को दशाश्वमेध घाट पर धार्मिक तरीके से पीएम मोदी का अभिनंदन किया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- PM modi varanasi visit: नए कलेवर में नजर आएगी काशी, गुलाबी पत्थरों से सजेंगे मोक्षधाम, पूरे होंगे रीति रिवाज
विज्ञापन

पीएम मोदी के नाम से विशेष गंगा आरती की गई तो वहीं आरती में उनके तस्वीर को शामिल कर के फूलों से स्वागत लिखा गया। मां गंगा का दुग्धाभिषेक कर पीएम मोदी के लिए आशीर्वाद मांगा। स्वच्छता को संस्कार के रूप में शामिल करने के पीएम मोदी द्वारा दिए गए संदेश के तहत गंगा तलहटी की सफाई की गई। राष्ट्रध्वज लेकर प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारतवर्ष के सर्वांगीण विकास के लिए मां गंगा से प्रार्थना की लोगों से पालीथिन मुक्त काशी और गंगा घाट का आवाह्न किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला ने कहा कि काशी में पीएम मोदी हमेशा से खास हैं और रहेंगे। काशी की स्वागत परंपरा संस्कृति और अध्यात्म से सरावोर रही है। मां गंगा की आरती कर हमने राष्ट्र के लिए सुख और समृद्धि की कामना की है। स्वच्छता ही आरोग्य जीवन का आधार है यह संदेश प्रसारित किया है। आयोजन में प्रमुख रूप से काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला, महानगर सहसंयोजक बीना गुप्ता, महानगर प्रभारी पुष्पलता वर्मा, संकठा प्रसाद, राहुल यादव, सुनीता मिश्रा, हनुमान साहनी व बड़ी संख्या में नागरिकगण मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed