फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Namami Gange launched cleanliness campaign at Dashashwamedh Ghat

Vaishakh Purnima: दशाश्वमेध घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान, नमामि गंगे ने गंगा को स्वच्छ रखने का दिया संदेश

Thu, 23 May 2024 11:44 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 23 May 2024 11:44 AM IST
सार

गंगा तट पर नमामि गंगे की तरफ से वैशाख पूर्णिमा के अवसर पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। पॉलिथीन कचरा तथा गंगा में श्रद्धालुओं द्वारा विसर्जित की गई पूजा सामग्री के अवशेषों को गंगा के जल से बाहर निकाला गया।

विज्ञापन
Namami Gange launched cleanliness campaign at Dashashwamedh Ghat
Vaishakh Purnima 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैशाख पूर्णिमा पर काशी में सभी घाटों पर भक्तों ने गंगा में पुण्य की डुबकी लगाई। इस दौरान नमामि गंगे ने दशाश्वमेध घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया। गंगा को स्वच्छ रखने के लिए लाउडस्पीकर से श्रद्धालुओं को जागरूक किया गया। 

विज्ञापन


भगवान बुद्ध द्वारा दिए गए पर्यावरण संरक्षण के संदेश को ध्वनि विस्तारक यंत्र से जन-जन तक पहुंचाकर गंगा को स्वच्छ रखने का संदेश दिया। विश्व कछुआ दिवस पर प्रदूषण से गंगाजल की रक्षा कर रहे, कछुओं के संरक्षण की अपील की। इस दौरान गंगा की तट और किनारे पड़ी गंदगी को उठाकर कूड़ेदान तक पहुंचाया गया। 
विज्ञापन




पॉलिथीन कचरा तथा गंगा में श्रद्धालुओं द्वारा विसर्जित की गई पूजा सामग्री के अवशेषों को गंगा के जल से बाहर निकाला गया। नमामि गंगे की टीम को देख वहां पहुंचे श्रद्धालुओं ने भी टीम का साथ दिया। उन्होंने मां गंगा की आरती उतारकर स्वच्छता का संकल्प लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन




संयोजक राजेश शुक्ला ने बताया कि तथागत भगवान बुद्ध ने पर्यावरण के संरक्षण का संदेश दिया है। वह कहते थे कि मनुष्य को अपने किसी भी कृत्य से पर्यावरण को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed