फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Namami Gange Cleanliness campaign with people who earn their livelihood from Ganga in varanasi

Varanasi News: गंगा से आजीविका प्राप्त करने वाले लोगों के साथ छेड़ी स्वच्छता की मुहिम, लोगों को किया जागरूक

Wed, 14 May 2025 10:56 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 14 May 2025 10:56 AM IST
सार

Varanasi News: गंगा किनारे रहने वाले पुरोहितों, मल्लाहों, दुकानदारों, पूजन सामग्री विक्रेताओं और फोटोग्राफरों के साथ नमामि गंगे ने गंगा स्वच्छता अभियान की शुरुआत की। 

विज्ञापन
Namami Gange Cleanliness campaign with people who earn their livelihood from Ganga in varanasi
नमामि गंगे के सदस्यों के साथ अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नमामि गंगे ने दशाश्वमेध व राजेंद्र प्रसाद घाट सहित अन्य घाटों को स्वच्छ रखने के लिए बुधवार को गंगा से आजीविका प्राप्त कर रहे लोगों के साथ मुहिम की शुरुआत की है। गंगा किनारे रहने वाले पुरोहितों, मल्लाहों, दुकानदारों, पूजन सामग्री विक्रेताओं और फोटोग्राफरों के साथ गंगा स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ाया गया। 

विज्ञापन


वहीं गंगा से आजीविका प्राप्त करने वाले लोगों ने गंगा के संरक्षण की शपथ ली। इस दौरान प्रदूषित कर रही अनेकों सामग्रियों को समेटकर गंगा में विसर्जित न करने के लिए लोगों को जागरूक किया गया। 
विज्ञापन


नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर राजेश शुक्ला ने बताया कि वाराणसी के प्रत्येक घाटों पर गंगा किनारे रहने वाले आजीविका ग्रहण कर रहे लोगों को इस मुहिम से जोड़ा जा रहा है, जिसके तहत गंगा और घाटों की स्वच्छता का ध्यान बखूबी रखा जा सकेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन




गंगा आस्था के साथ हमारी अर्थव्यवस्था से भी जुड़ी हैं। भारत के लोगों की आजीविका में गंगा का बहुत बड़ा हाथ है। उन्होंने कहा कि मां गंगा के संरक्षण के लिए सभी को अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी। वहीं उन्होंने स्वच्छता का संकल्प दिलाते हुए कहा कि हमारी और आपकी थोड़ी सी सतर्कता से गंगा स्वच्छ व निर्मल हो सकती हैं। 




आयोजन में प्रमुख रूप से नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के ब्रांड एम्बेसडर राजेश शुक्ला, विभूति नारायण मिश्रा, उमाशंकर पाण्डेय, संतोष मिश्रा, आकाश मिश्रा, पुरोहित किशन पाण्डेय, पूजन सामग्री विक्रेता हनुमान निषाद, फोटोग्राफर अजय निषाद, गोरख साहनी, जवाहर मांझी, कल्लू महाराज सहित बड़ी संख्या में पुरोहित मल्लाह, पूजन सामग्री विक्रेता, फोटॉग्रफर्स आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed