फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Namami Gange and Municipal Corporation disposed of animal carcasses at Lalita Ghat in varanasi

Varanasi News: नमामि गंगे और नगर निगम ने ललिता घाट पर जानवरों के शवों का किया निस्तारण, जनता से की ये अपील

Tue, 09 Dec 2025 04:27 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 09 Dec 2025 04:27 PM IST
सार

Varanasi News:  नमामि गंगे और नगर निगम ने ललिता घाट पर जानवरों के शवों का निस्तारण किया। साथ ही घाट पर फैले कूड़े का निस्तारण किया। 

विज्ञापन
Namami Gange and Municipal Corporation disposed of animal carcasses at Lalita Ghat in varanasi
ललिता घाट पर जानवरों के शवों का किया निस्तारण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमर उजाला समाचार अखबार में प्रकाशित खबर के दृष्टिगत मंगलवार को नमामि गंगे और नगर निगम की टीम ने ललिता घाट (गंगा द्वार) पर गंगा किनारे फैली गंदगी का निस्तारण किया। घाट किनारे जानवरों के शव पड़े होने की सूचना पर तत्काल सक्रिय हुई टीम ने मृत पशुओं के शव को निस्तारित किया और लोगों से अपील की गई कि घर में पालतू पशुओं के मर जाने पर उन्हें गंगा किनारे विसर्जित न करें। 

विज्ञापन


नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला ने बताया कि बाढ़ का पानी उतरने की वजह से पशुओं के शव आदि भी मिट्टी में दबे हुए हैं। इसके अलावा घाट पर फैले कूड़े को निस्तारित किया गया। 
विज्ञापन


कहा की गंगा तट पर स्वच्छता के संदर्भ में जनता को जागरूक होने की आवश्यकता है। हम अपने पालतू पशुओं के शव को गंगा में न बहाकर प्रकृति और पर्यावरण के सहयोगी बनें। स्वच्छता अभियान के दौरान प्रमुख रूप से नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला, नगर निगम सुपरवाइजर कामेश्वर सेठ, दिनेश चौधरी, सुनील मोहन, सेवी, महेंद्र साहनी, रिंकू आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed