फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Naipura Akhara players increased the prestige of Kashi by winning medals in wrestling.

Varanasi News: नैपुरा अखाड़े के खिलाड़ियों ने कुश्ती में पदक जीत बढ़ाया काशी का मान

Thu, 07 May 2026 02:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Naipura Akhara players increased the prestige of Kashi by winning medals in wrestling.
कुश्ती में वाराणसी के खिलाड़ी लगातार अच्छा प्रदर्शन कर हैं। बीते कुछ सालों में कुश्ती के खिलाड़ियों ने अलग-अलग स्पर्धाओं में पदक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया। राष्ट्रीय कुश्ती में नैपुरा अखाड़े सौरभ और मुलायम यादव जबकि बीएचयू शिवाजी हॉल की बालिका खिलाड़ियों पायल और साक्षी ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कांस्य पदक हासिल कर जिले का मान बढ़ाया है।
विज्ञापन

वाराणसी कुश्ती संघ के अध्यक्ष राजीव सिंह रानू ने बताया कि गंगा का कछार कुश्ती के लिए अनुकुल है। यहां से कई बड़े कुश्ती खिलाड़ी निकले हैं। कुश्ती संघ विभिन्न प्रतियोगिताएं कराकर खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का प्रयास कर रही है। इसके लिए जिले में 32 दिनों में तीन प्रादेशिक प्रतियोगिताएं कराई गईं।
विज्ञापन

नैपुरा अखाड़े के सौरभ यादव और मुलायम यादव ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक हासिल किए हैं। मुलायम ने छत्तीसगढ़ में हुई प्रतियोगिता में रजत जीता था। बीएचयू शिवाजी हॉल की खिलाड़ी पायल और साक्षी यादव ने भी हाल ही में हुई प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता था। वाराणसी पहुंचने पर कुश्ती खिलाड़ियों का सम्मान बीएचयू के शिवाजी हॉल में किया गया। विवि क्रीड़ा परिषद के सहायक निदेशक डॉ. हरी राम यादव ने बताया कि लगातार प्रतियोगिता और मैच कराए जाने से स्थानीय खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed