फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Naib Daroga suspended seeking bribe, action taken on SP rural report

रिश्वत मांगने के मामले में नायब दरोगा निलंबित, एसपी ग्रामीण की रिपोर्ट पर हुई कार्रवाई 

Fri, 29 May 2020 11:36 PM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर Published by: विचित्र सिंह Updated Fri, 29 May 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Naib Daroga suspended seeking bribe, action taken on SP rural report
सस्पेंड

गाजीपुर जिले एसपी डॉ. ओमप्रकाश सिंह ने में रिश्वत मांगने के आरोप की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद शुक्रवार को बिरनो थाने के नायब दरोगा हंसराज को निलंबित कर दिया। थाना क्षेत्र के सिहाबारी गांव निवासी अमरजीत चौहान ने बुधवार को एसपी डॉ. ओमप्रकाश सिंह को पत्र देकर क्षेत्रीय दरोगा पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया था। 

विज्ञापन


एसपी को दिए गए पत्र में उसने बताया कि मैं अपने मकान में एक और कमरा बनवा रहा था, जिस पर पट्टीदार ने आपत्ति जताते हुए बिरनो थाने में प्रार्थना पत्र दिया कि मेरा खेत इनके घर में जाता है। इस पर नायब दरोगा ने काम रोकवा दिया। विपक्षी को एक सप्ताह में पैमाइश करवाने या फिर कोर्ट से स्टे दिखाने की बात कही। 
विज्ञापन



विपक्षी ने नियत समय तक पैमाइश नहीं करवाई तो मैं फिर नायब दरोगा से मिला, तब उन्होंने दस दिन और काम बंद करने की बात कही। एक महीने बीतने के बाद जब मैं नायब दरोगा से मिला और कहा कि मेरा मकान चालीस वर्ष पहले का बना है, मैं उसके ऊपर कमरा बनवा रहा हूं। इस पर आपत्ति क्यों है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दरोगा ने कहा कि मैं सब जानता हूं। तुम 20 हजार रुपए दो और जाकर घर बनाओ। बहुत सिफारिश करने पर दरोगा 10 हजार रुपए देने के लिए दबाव बना रहे हैं। शुक्रवार को दोनों पक्षों के बयान लेने के बाद एसपी ग्रामीण ने अपनी रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक डा. ओमप्रकाश सिंह को सौंप दी। रिपोर्ट मिलते ही पुलिस अधीक्षक ने नायब दरोगा हंसराज को निलंबित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed