फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   nagar nigam varanasi Ustaad bismillah khan used to play Shehnai for everyone problem in wards

लापरवाही: सबको शहनाई सुनाते थे उस्ताद, अब उनके वार्ड की सुनने वाला कोई नहीं; पढ़ें समस्या के बारे में

Mon, 05 May 2025 04:57 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 05 May 2025 04:57 PM IST
सार

वाराणसी के आदि विश्वेश्वर वार्ड में सीवर, पेयजल की समस्या से लोग आए दिन परेशान होते रहते हैं। शिकायतें भी अनसुनी कर दी जाती हैं। इन समस्याओं के बीच यहां के लोग गुजर-बसर कर रहे हैं।

विज्ञापन
nagar nigam varanasi Ustaad bismillah khan used to play Shehnai for everyone problem in wards
आदि विश्वेश्वर वार्ड की गलियों में ऐसी दिखेंगी समस्याएं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Nagar Nigam Varanasi: शहनाई के जादूगर भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खां का घर आदि विश्वेश्वर वार्ड में है और ये वार्ड भी सीवर ओवरफ्लो, खराब सड़क, पेयजल की समस्या से घिरा है। उस्ताद बिस्मिल्लाह खां, जिन्होंने काशी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई, उनके ही वार्ड के लोग मूलभूत सुविधाओं के अभाव में जी रहे हैं।

विज्ञापन


आदि विश्वेश्वर वार्ड में सबसे ज्यादा सीवर ओवरफ्लो और दूषित पेयजलापूर्ति की समस्या है। इस समस्याओं से परेशान क्षेत्रीय लोगों ने कई बार शिकायत की। समाधान न होने पर त्रस्त होकर कई बार धरना दिया, प्रदर्शन किया लेकिन ठोस पहल नहीं हुई। कई बार सीवर और पेयजल पाइप लाइन की मरम्मत की गई लेकिन स्थायी समाधान नहीं हुआ। 
विज्ञापन


यहां की सीवर और पेयजल पाइप लाइन आजादी के पहले की हैं। कहां कौन सी पाइप गई है, जलकल के अधिकारियों को इसकी कोई जानकारी भी नहीं है। इस वार्ड के दालमंडी क्षेत्र की सड़क को चौड़ा करने की कवायद चल रही है। आने वाले दिनों में ये सड़क चौड़ी हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस वार्ड की समस्या का स्थायी समाधान किया जाएगा। सीवर और पेयजल की नई पाइपलाइन डाली जाएगी। इसके बाद यहां किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आएगी। - अनूप कुमार सिंह, महाप्रबंधक जलकल

सुनें इनकी
उस्ताद बिस्मिल्लाह खान के घर की गली को उनके नाम पर किया जाएगा। छह माह पहले उनके घर के आसपास की गली का निर्माण कराया गया था। कई पुरानी पाइपों को बदलने का प्रस्ताव दिया है। इसे मंजूर कर लिया गया है। यहां नए सिरे से पेयजल और सीवर की पाइपलाइन डाली जाएगी। कुछ सड़क और गलियों की समस्या है। इसका समाधान कराया जा रहा है। - इंद्रेश सिंह, भाजपा पार्षद

क्षेत्र में सीवर ओवरफ्लो की समस्या रहती है। बाहर से आने वाले दर्शनार्थियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार शिकायत की गई है लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। - इमरान अहमद

यहां दूषित जलापूर्ति की समस्या है। लोगों को पानी खरीदकर पीना पड़ रहा है। इसके लिए कई बार निगम से शिकायत की गई लेकिन दूषित जलापूर्ति की समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। - कामिल खान

गलियों के पत्थर उखड़े रहते हैं। आए दिन वाहन चालक असंतुलित होकर गिरते रहते हैं। शिकायत के बाद चौका रिसेटिंग का काम शुरू कराया गया है, लेकिन कुछ ही सड़कों पर चौके बिछाए गए। - अशफाक खान

सबसे बड़ी समस्या सीवर की है। आए दिन सीवर ओवरफ्लो करता है। इसके लिए कई बार प्रयास हुआ लेकिन स्थायी समस्या का हल अब तक नहीं निकल पाया। - गाजी अब्बास

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed